फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   ICCC stalled; camera surveillance of waste centers also hangs in the balance.

Panchkula News: आईसीसीसी अटका, कचरा केंद्रों की कैमरा निगरानी भी लटकी

Fri, 09 Oct 2026 02:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
ICCC stalled; camera surveillance of waste centers also hangs in the balance.
पंचकूला। इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) का प्रोजेक्ट दो साल से अटका होने के कारण नगर निगम की गार्बेज कलेक्शन सेंटरों पर कैमरों से निगरानी की योजना भी सिरे नहीं चढ़ पा रही है। निगम ने शहर में कैमरों की इंस्टालेशन के लिए पीएमडीए को रिमाइंडर भेजा है। कैमरे लगने के बाद कचरा उठान और अवैध रूप से कूड़ा डालने वालों पर नजर रखी जा सकेगी। एक दिन पहले निगम कमिश्नर ने चालान के लिए चार टीमें गठित कर पीओएस मशीनें भी अलाट की हैं।
विज्ञापन

सरकार से मंजूरी मिलने के करीब डेढ़ साल बाद भी 209 करोड़ रुपये का आईसीसीसी प्रोजेक्ट कागजों में अटका है। पीएमडीए अभी अलग-अलग विभागों से सीसीटीवी कवरेज और जरूरतों की जानकारी जुटा रहा है। निगम ने शहर में करीब 75 ऐसी जगहों को चिन्हित किया है जहां लगातार कूड़ा डाला जा रहा है। इन जगहों का सर्वे कराया जाएगा। निगम के 35 गार्बेज कलेक्शन सेंटर हैं, जहां से रोजाना कूड़ा उठाकर अलीपुर प्रोसेसिंग प्लांट पहुंचाया जाता है।
विज्ञापन

कचरा प्रबंधन में आएगी पारदर्शिता
निगम अधिकारियों के अनुसार आईसीसीसी से जुड़ने के बाद कैमरों की लाइव फीड कंट्रोल रूम में दिखाई देगी। इससे पता चल सकेगा कि सेंटर पर कचरा कब आया और कब उठाया गया। संवेदनशील सेंटरों पर पहले कैमरे लगाने का प्रस्ताव है। बाद में सभी वार्डों को नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। इससे सफाई एजेंसी और कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed