फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panchkula News ›   ias sumedha kataria, lady ias officer story, panchkula news, hindi news, amar ujala news

महिला IAS बोली, उपलब्धि पर प्रशंसा कम, ताने ज्यादा मिलते थे

Fri, 04 Mar 2016 12:24 PM IST
राजेश शांडिल्य/अमर उजाला, पंचकूला
राजेश शांडिल्य/अमर उजाला, पंचकूला Updated Fri, 04 Mar 2016 12:24 PM IST
विज्ञापन
ias sumedha kataria, lady ias officer story, panchkula news, hindi news, amar ujala news
सुमेधा कटारिया - फोटो : अमर उजाला
पंचकूला में एक कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंची आईएएस सुमेधा कटारिया ने अपना दर्द बयां किया तो हर सुनने वाले की आंख भर आई। समेधा बताती हैं कि मेरी उम्र 55 की हो चली है, लेकिन जिंदगी के इस सफर में हर उपलब्धि पर समाज से प्रोत्साहन की जगह ताने सुनने को मिलते थे। परिवार की आर्थिक कमजोर स्थिति को मां और सात बहनों ने कभी आड़े नहीं आने दिया। परिणाम भी सार्थक आए। मैंने शिक्षिका से हरियाणा की पहली महिला बीडीपीओ का पदभार संभाला। मेहनत के दम पर एचसीएस और फिर आईएएस के पद पर पहुंची।
विज्ञापन


लेकिन प्रोत्साहन के स्थान पर कानों तक बरबस हर बार एक ही बात पहुंची ‘के होग्या औरत थी बणगी।’ पंचकूला स्थित हरियाणा साहित्य अकादमी में आयोजित प्रदेश स्तरीय महिला रचनाकार सम्मेलन मे बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंची आईएएस अधिकारी सुमेधा कटारिया ने अपनी उपलब्धि तो बताई, साथ ही उन्होंने समाज में मिलने वाले ताने का भी जिक्र किया। पंजाब अबोहर में जन्मी सुमेधा कटारिया अपने परिवार में सात बहनों में छठे स्थान पर हैं। सभी बहनों में से दो आईएएस बन चुकी हैं।
विज्ञापन


वह कहती हैं कि महिलाओं को किसी भी किरदार में पुरुष प्रधान समाज कम आंकें ये गलत है। उन्होंने बताया कि 1946 में उनकी माता शकुंतला कटारिया ने शादी के बाद हॉस्टल में रहकर मैट्रिक की। हालांकि परिवार की आर्थिक हालत ऐसी थी कि वह चाहकर भी आगे पढ़ाई नहीं कर सकीं। लेकिन सातों बेटियों को उन्होंने सुशिक्षित करने में जो भूमिका निभाई वो एक प्रखर महिला के संघर्ष के बूते ही संभव है। वरना उन्होंने अपने घर में वह अभाव भी देखा कि आटे का ‘पीपा’ भी खाली होता था। उल्लेखनीय है कि करीब छह साल पहले सुमेधा कटारिया और उनकी बहनें तब सुर्खियों में आई थीं जब उन्होंने पुत्र बनकर अपनी मां की अंतिम यात्रा में कंधा देने के साथ अंतिम संस्कार किया था। उनकी कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाय मरे अभागे की, बेटी मरे सौभागे...
महिला को उपेक्षित करार देती उन कहावतों का अपनी रचना के दौरान डॉ. रेणुका ने जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आज महिलाओं के लिए सशक्तिकरण की बात होती है। लेकिन इसी समाज में यह कहावत इन प्रयासों की पोल खोलती है। उन्होंने बकायदा राज्य के नाम का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां आज भी कहा जाता है, गाय मरे अभागे की, बेटी मरे सौभागे की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed