फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Hyundai Mercedes collided at the traffic light point of Sector-8-9

Panchkula News: सेक्टर-8-9 की ट्रैफिक लाइट प्वाइंट पर हुंडई मर्सिडीज ने मारी टक्कर

Tue, 07 Mar 2023 08:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2023 08:22 AM IST
विज्ञापन
Hyundai Mercedes collided at the traffic light point of Sector-8-9
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। सेक्टर-8 व 9 की ट्रैफिक लाइट प्वाइंट पर सोमवार दोपहर को सिग्नल पर खड़ी एक हुंडई कार को पीछे से मर्सिडीज कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हुंडई कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया जबकि मर्सिडीज का बाएं तरफ का व्हील टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दोनों कार में सवार लोगों की जान बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मर्सिडीज कार बेलाविस्टा की तरफ से सेक्टर 8/9/5 ट्रैफिक लाइट प्वाइंट की तरफ आ रही थी। हुंडई कार सेक्टर 10 से शालीमार की तरफ जा रही थी। ग्रीन लाइट के लिए सेक्टर 8/9/5 ट्रैफिक लाइट प्वाइंट पर इंतजार कर रही थी। मर्सिडीज कार चालक ने बताया कि वह तेजी से ग्रीन लाइट में ही ट्रैफिक लाइट क्रास कर रहा था। उसी दौरान रेड लाइट के दौरान एक अल्टो कार उसके सामने आ गई। अल्टो कार को बचाने के चक्कर में उन्होंने कार मोड दी और हुंडई से टकरा गई। हादसे के दौरान करीब आधे घंटे तक ट्रैफिक जाम जैसा माहौल बन रहा। बाद में क्रेन की मदद से दोनों कारों को हटवाया गया। मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों कार मालिकों के बयान लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed