फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   HSVP removed encroachment in Sector-15

सेक्टर-15 में एचएसवीपी ने हटाया अतिक्रमण

Thu, 04 Feb 2021 02:05 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
HSVP removed encroachment in Sector-15
सेक्टर 15 में अवैध कब्जों पर कार्रवाई करते एचएसवीपी के वर्कर। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। हरियाणा शहरी विकास ने अतिक्रमण हटाओ अभियान को आगे बढ़ाते हुए बुधवार सेक्टर-15 में कार्रवाई की। यहां विभागीय टीम ने सरकारी जमीन पर कई सालों से अवैध रूप से काबिज लोगों को हटाकर खाली करवा लिया।
विज्ञापन

एसडीओ राजेश खुराना ने बताया कि संपदा अधिकारी अनिल दून के आदेश पर अतिक्रमण के खिलाफ शहर में कार्रवाई की जा रही है। अतिक्रमण को लेकर लगातार शिकायत मिल रही हैं। लोगों की समस्या को दूर करने के लिए ही विभागीय अधिकारियों ने अतिक्रमण को हटाने का आदेश दिया है। बहुत जल्द सेक्टरों के अंदर अवैध रूप से रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। सेक्टर-15 में अतिक्रमण हटाने के दौरान जेई दर्शन और सुपरवाइजर मान सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन

वीआईपी सेक्टरों में शुमार सेक्टर -15
एसडीओ राजेश खुराना ने बताया कि सेक्टर-15 शहर के मध्य स्थित होने के साथ ही वीआईपी सेक्टरों में शुमार है। इसके बाद भी कुछ लोग यहां अवैध रूप से स्थायी निर्माण कर लिया था जिन्हें हटाने के लिए संपदा अधिकारी के पास स्थानीय लोग लगातार शिकायत कर रहे थे। इतना ही नहीं वह इस मामले को लेकर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता से भी कई बार गुहार लगा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed