{"_id":"5d279d0f8ebc3e6cb370c8dd","slug":"housing-board-road-closed-pkl-office-news-pkl344056773","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाउसिंग लाइट प्वाइंट रोड बंद होने से वाहन चालकों के लिए बनी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाउसिंग लाइट प्वाइंट रोड बंद होने से वाहन चालकों के लिए बनी परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट से पंचकूला को आने वाली सड़क पर स्वागत गेट लगने का कार्य जारी होने के चलते 19 जुलाई तक रोड बंद किए जाने के चलते वीरवार को वाहन चालकों को भारी परेशानी का समाना करना पड़ा। हाउसिंग बोर्ड से आगे के विभिन्न लाइट प्वाइंट्स पर कुछ कुछ देर तक जाम की स्थिति भी बनी। लोगों को हाउसिंग बोर्ड से पंचकूला रोड बंद होने की जानकारी नहीं होने से सुबह से रात तक कुछ कुछ देर के लिए ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित होती रही और कुछ कुछ देर का जाम लगता रहा। ट्रैफिक हाउसिंग बोर्ड से दाएं हाथ पंचकूला को नहीं मुड़ सका। चंडीगढ़ और पंचकूला पुलिस-प्रशासन ने रोड पर जारी कार्य में किसी प्रकार से व्यवधान नहीं हो, इसके लिए बैरिकेडिंग की है। पंचकूला पुलिस ने ट्रैफिक के आठ पुलिसकर्मियों को देर रात तक ड्यूटी पर मुस्तैद किए रखा। पुलिसकर्मी लोगों को पंचकूला से आवाजाही के लिए दिशा दिखाते नजर आए। हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट से पंचकूला में प्रवेश बंद होने से ट्रैफिक को पीर मजार से अगले लाइट प्वाइंट से दाएं हाथ से प्रवेश करना पड़ा। इसके अलावा अन्य लाइट प्वाइंट से भी पंचकूला में वाहन चालक प्रवेश करते रहे।
यहां से करें आवाजाही:
पंचकूला से चंडीगढ़ जाने वाले लोग और वाहन चालक फन रिपब्लिक रोड से आगे स्थित सिंह द्वार से होकर जाएं। जबकि चंडीगढ़ से पंचकूला में प्रवेश के लिए हाउसिंग बोर्ड से आगे पीर मजार को पार कर खड़ग मंगौली चौक से दाएं मुड़ें।
विज्ञापन
यहां से करें आवाजाही:
पंचकूला से चंडीगढ़ जाने वाले लोग और वाहन चालक फन रिपब्लिक रोड से आगे स्थित सिंह द्वार से होकर जाएं। जबकि चंडीगढ़ से पंचकूला में प्रवेश के लिए हाउसिंग बोर्ड से आगे पीर मजार को पार कर खड़ग मंगौली चौक से दाएं मुड़ें।
विज्ञापन