{"_id":"68cf10faaabd62d84a039313","slug":"hotel-and-restaurant-owners-spread-filth-sewerage-system-failed-panchkula-news-c-87-1-pan1001-127157-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: होटल और रेस्तरां वालों ने गंदगी फैलाई, सीवरेज सिस्टम फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: होटल और रेस्तरां वालों ने गंदगी फैलाई, सीवरेज सिस्टम फेल
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। वार्ड नंबर-4 की पार्षद सोनिया सूद ने नगर निगम के कमिश्नर आरके सिंह, ज्वाइंट कमिश्नर गौरव चौहान और एक्सईन प्रमोद और अन्य अधिकारियों को स्थानीय लोगों के साथ सेक्टर-8 और 9 में शोरूमों के बैक साइड का दौरा करवाया। सोनिया सूद और उमेश सूद ने निगम कमिश्नर से कहा कि शोरूमों में चल रहे कई होटल/रेस्तरां वालों ने अपने सीवरेज को बैक साइड में साथ लगती रिहायशी एरिया की डोमेस्टिक लाइंस के साथ अवैध रूप से जोड़ रखा है। इस कारण इन एरिया की सीवर लाइनें ओवरफ्लो हो जाती हैं और बदबू फैलती है। इस कारण लोग परेशान हो रहे हैं।
उन्होंने ये भी कहा कि कई होटल/रेस्तरां ने यहां वेस्ट वाटर को ट्रीट करने के लिए ईटीपी नहीं लगा रखा जोकि नियमानुसार इन्हें लगाना जरूरी है। सोनिया सूद और उमेश सूद ने निगम कमिश्नर से कहा कि बरसाती पानी की समुचित निकासी की लाइन लगवाई जाए।