फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Hospital built in British era deprived of modern basic facilities

ब्रिटिशकाल में बना अस्पताल आधुनिक मूलभूत सुविधाओं से वंचित

Tue, 15 Feb 2022 01:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Hospital built in British era deprived of modern basic facilities
पिंजौर। ब्रिटिशकाल में बना पिंजौर का प्राइमरी हेल्थ सेंटर अब अर्बन पॉलीक्लीनिक में तब्दील हो चुका है। बावजूद इसके नई बिल्डिंग का निर्माण न होने के कारण अस्पताल आधुनिक मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है। एक्स रे, अल्ट्रासाउंड जैसी सुविधाओं के लिए मरीजों को निजी सेंटरों में जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि 2021 में नई बिल्डिंग के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से 7 करोड़ 52 लाख 39 का कार्य निजी निर्माण कंपनी को अलॉट किया गया है। 15 महीनों के लिए 72 लाख 24 हजार की अनुदान राशि भी जारी की गई थी परंतु अभी तक धरातल पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। हालांकि अब विभाग की ओर से प्राइमरी हेल्थ सेंटर में बनी हुई पुरानी बिल्डिंग को तोड़ने का काम शुरू हो चुका है। लोगों की मांग है कि अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को पूरी सुविधाएं देने के लिए नई बिल्डिंग का निर्माण किया जाए और जिन सुविधाओं का अभाव है उन्हें उपलब्ध करवाया जाए।
विज्ञापन

पीपल का पेड़ तोड़ रहा हेरिटेज बिल्डिंग
पुरानी बिल्डिंग की दीवार में उगा पीपल का पेड़ हेरिटेज बिल्डिंग तोड़ रहा है, लेकिन सेंटर प्रबंधन बेेखबर है। अर्बन पॉलीक्लीनिक सेंटर की एक बिल्डिंग हेरिटेज बिल्डिंग है। इसका निर्माण ब्रिटिश काल में हुआ था। नई बिल्डिंग बनाने के दौरान इस बिल्डिंग को विभाग की ओर से नहीं तोड़ा जाएगा परंतु रख रखाव के अभाव में इस बिल्डिंग की हालात खराब होती जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

काम अलॉट हुआ, निर्माण नहीं हुआ
नई बिल्डिंग का निर्माण न होने की वजह से मरीजों को पॉलीक्लीनिक की सभी सुविधाएं नहीं मिल पा रहीं। बीते साल काम अलॉट हुआ था परंतु अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को एक पत्र भेजकर पॉलीक्लीनिक पिंजौर में बनने वाली नई इमारत के निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू करवाकर जल्दी पूरा करवाने की मांग की है
-विजय बंसल, एडवोकेट, शिवालिक विकास मंच के प्रधान व पूर्व चेयरमैन
नई बिल्डिंग का निर्माण अति आवश्यक
अर्बन पालीक्लीनिक पिंजौर में सभी डॉक्टर और स्टॉफ अपनी ड्यूटी सही ढंग से निभाते हुए मरीजों की सेवा कर रहे हैं। परंतु बिल्डिंग ब्रिटिश काल की बनी हुई और कमरों आदि की संख्या भी कम है। नई बिल्डिंग का निर्माण अति आवश्यक है ताकि बिल्डिंग की वजह से जो सुविधाएं मरीजों को नहीं मिल पा रही हैं वह मिल सकें जिसमें एक्स रे, अल्ट्रासाउंड आदि जैसी सुविधाएं भी अति आवश्यक है। -शेरचंद चावला, वरिष्ठ नागरिक, पिंजौर
सुविधाओं को बढ़ाना चाहिए
अर्बन पॉलीक्लीनिक में सुविधाओं को बढ़ाना चाहिए। नई बिल्डिंग और कमरों के निर्माण करने से बहुत सी अन्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकती हैं। एक्स रे और अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों को निजी सेंटरों पर जाना पड़ता है। इनकी सुविधाएं भी यहां होनी चाहिए। -संजीव, स्थानीय निवासी

कोट्स...
सेंटर के पीछे पुराने कमरे बने थे उन्हें तोड़ा जा रहा है। जैसे ही ये पुराने क्वार्टर तोड़ दिए जाएंगे। इसके बाद तुरंत निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। -जगजीत सिंह, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed