{"_id":"65ee2e3d94778198ad08b9f4","slug":"holidays-increased-patients-in-emergency-when-the-ward-was-full-they-camped-on-stretchers-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-7238-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: छुट्टियों ने इमरजेंसी में बढ़ाए मरीज, वार्ड फुल हुआ तो स्ट्रेचर पर डाला डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: छुट्टियों ने इमरजेंसी में बढ़ाए मरीज, वार्ड फुल हुआ तो स्ट्रेचर पर डाला डेरा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में सरकारी छुट्टी होने की वजह से इमरजेंसी में जहां मरीजों की संख्या बढ़ गई है, वहीं वार्ड फुल होने से मरीज स्ट्रेचरों पर ही एडमिट हैं। इस कारण बाहर से आने वाले मरीजों को इमरजेंसी के बाहर स्ट्रेचर नहीं मिल रहे हैं। महाशिवरात्रि से रविवार तक छुट्टी होने की वजह से नागरिक अस्पताल की सभी ओपीडी बंद हैं। इस कारण इमरजेंसी में औसत से कई गुना मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
हादसों के अलावा मौसम बदलने की वजह से जुकाम, बुखार के साथ कम प्लेटलेट्स वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। ओपीडी में भर्ती होने वाले मरीजों को इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर देख रहे हैं। इमरजेंसी में पहले तीन सौ मरीज आ रहे थे, अब वे मरीज बढ़कर दो दिनों में पांच सौ हो गए हैं। स्ट्रेचर में भर्ती होने के कारण बाहर से इलाज कराने आए लोगों को स्ट्रेचर नहीं मिल रहे हैं। इलाज के लिए आए बरवाला से रमेश कुमार, पिंजौर से सुदेश कुमार ने बताया कि चोट लगने के कारण इमरजेंसी में इलाज कराने आए थे। लेकिन स्ट्रेचर नहीं मिला। इस कारण परेशानी हुई है।
मौसम में बदलाव से बढ़ गए हैं मरीज
सेक्टर-6 सिविल अस्पताल इमरजेंसी इंचार्ज डॉ. अमरजीत सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण मरीज बढ़ गए हैं। मरीजों के बढ़ने के बाद बेड फुल हो गए है। स्ट्रेचर में भी मरीज अधिक हो गए हैं। इमरजेंसी में बेड की सुविधा 150 है लेकिन रोजाना 500 मरीज आने के कारण यह हाल बना है। अस्पताल की ओपीडी सोमवार से खुलेगी इसके बाद हालात सामान्य होंगे।
विज्ञापन
अस्पताल में व्हीलचेयर और स्ट्रेचर की व्यवस्था की गई है। अगर इस तरह की कोई कमी सामने आई है तो जल्द ही स्ट्रेचर और व्हीलचेयर की संख्या बढ़ाई जाएगी। -डॉ. उमेश मोदी, पीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर-6