फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   High speed bike collided with a tree; Uncle died, nephew seriously injured

Panchkula News: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई<bha>;</bha> चाचा की मौत, भतीजा गंभीर घायल

Sat, 30 Aug 2025 02:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
High speed bike collided with a tree; Uncle died, nephew seriously injured
पंचकूला। सेक्टर-25 के गोल चक्कर पर शुक्रवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे अनियंत्रित हुई बाइक पेड़ से जा टकराई। हादसे में चाचा की मौत हो गई जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीर रोहन ने घायलों को सड़क पर तड़पता देखा तो तुरंत डॉयल- 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम और एंबुलेंस ने दोनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान प्रशांत (21) की मौत हो गई जबकि अनुज (17) के दाएं पैर में फ्रैक्चर और शरीर पर गहरी चोटें बताई जा रही हैं।
विज्ञापन




पुलिस के मुताबिक मूलरूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के रहने वाले दोनों युवक सेक्टर-25 में किराए के मकान में रहते हैं। अनुज ने होश में आने के बाद बताया कि वह चाचा प्रशांत के साथ सेक्टर-26 से घर लौट रहा था। जैसे ही वह सेक्टर-25 के गोल चक्कर पर पहुंचे, अचानक बाइक का बैलेंस बिगड़ गया और तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। अनुज ने बताया कि इसके बाद उसे कुछ याद नहीं रहा। अनुज ने बताया कि उसका चाचा प्रशांत हाल ही में गांव से पंचकूला आया था और यहां पेंटिंग का काम करता था। प्रशांत की अभी शादी नहीं हुई थी। परिवार के लोगों को हादसे की सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करा कर उनको सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed