फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   here is no water supply in Shiv Nagar for the last four days, people are worried

Panchkula News: शिव नगर में चार दिन से नहीं आ रहा पानी, लोग परेशान

Sat, 13 Sep 2025 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
here is no water supply in Shiv Nagar for the last four days, people are worried
कालका। शिव नगर (खिला कॉलोनी) के लोग पेयजल की समस्या से परेशान हैं। शुक्रवार को भारी संख्या में कॉलोनीवासी एकत्रित हुए ओर वार्ड पार्षद महेश शर्मा टिंकू को एक ज्ञापन सौंपा। लोगों ने एरिया में पानी की किल्लत की समस्या का जल्द समाधान निकालने की मांग की है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले चार दिन से उनके घरों में पानी की सप्लाई नहीं हुई है। इस कारण पेयजल के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। पीने तक के पानी के लिए लोग तरस रहे हैं। कुछ लोग बाजार से खरीदकर पानी ला रहे हैं।
विज्ञापन

घर में बाथरूम जाने तक के लिए टंकी में पानी नहीं है। परेशान लोगों ने बताया कि एक तो पहले ही सिर्फ 20 मिनट तक पानी की सप्लाई छोड़ी जाती है, उसमें भी जैसे-तैसे घर का गुजरा चलाना पड़ता है। लेकिन अब कुछ दिनों से पानी न आने के कारण घर के सभी कामकाज प्रभावित हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------


चार दिन से नहीं आया पानी


पिछले चार दिन से पानी नहीं आया है। गलियां इतनी छोटी है कि यहां पर पानी का टैंकर तक नहीं आ पाता है। पेयजल की किल्लत के कारण लोगों को मजबूरन इधर-उधर से पानी ढोना पड़ रहा है। पिछले तीन-चार माह से एरिया में यह समस्या बनी हुई है। नरेंद्र सिंह, स्थानीय निवासी

-------------------------------


यहां-वहां से ढोना पड़ रहा है पानी

कई-कई दिन तक पानी नहीं आता है। जिस दिन आता भी है तो सिर्फ 15 से 20 मिनट तक ही पानी की सप्लाई दी जाती है। पेयजल की किल्लत के कारण लोगों को मजबूरन इधर-उधर से पानी ढोना पड़ रहा है।-मालती, स्थानीय निवासी
----------------------------


नहीं है कोई टाइमिंग

पिछले चार दिन से पानी नहीं आया है। जब पानी आता है तो उसका प्रेशर बड़ा लो रहता है। पानी की कोई टाइमिंग भी नहीं है। कभी सुबह, कभी शाम तो कभी रात को पानी की सप्लाई छोड़ी जाती है।-वंदना, स्थानीय निवासी
--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed