फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Hearing adjourned in teacher Manisha's death case; arguments to take place today.

Panchkula News: शिक्षिका मनीषा की मौत के मामले में सुनवाई टली, अब आज होगी बहस

Thu, 15 Oct 2026 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Hearing adjourned in teacher Manisha's death case; arguments to take place today.
पंचकूला। भिवानी की शिक्षिका मनीषा की मौत के मामले में बुधवार को पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत में होने वाली सुनवाई टल गई। अब सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ दायर विरोध याचिका पर 15 अक्तूबर को बहस होगी। बुधवार को मनीषा के परिजन भी अदालत पहुंचे थे।
विज्ञापन

सीबीआई ने 12 अगस्त 2026 को अदालत में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर मनीषा की मौत को आत्महत्या बताया था। इससे असंतुष्ट मनीषा के पिता ने विरोध याचिका दायर कर जांच के निष्कर्षों पर आपत्ति जताई है। उन्होंने मामले की दोबारा गहन जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

मनीषा 11 अगस्त 2025 को लापता हुई थी और 13 अगस्त को उसका शव खेतों में मिला था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की थी। अब वीरवार को अदालत में क्लोजर रिपोर्ट और विरोध याचिका पर बहस होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed