फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Health department samples 12730 corona suspects

स्वास्थ्य विभाग ने 12730 कोरोना संदिग्धों के सैंपल लिए

Tue, 14 Jul 2020 02:03 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Health department samples 12730 corona suspects
पंचकूला। उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में कोरोना संक्रमण के चलते अब तक 12730 व्यक्तियों के नमूने लिए गए हैं। इनमें 12669 व्यक्तियों के नमूने निगेटिव पाए गए। इसके अलावा 61 व्यक्तियों के नमूनों के परिणाम आने बाकी हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में 10 पॉजिटिव मामले आए हैं जिनमें से 9 मामले पंचकूला के हैं। इनमें सेक्टर -25, सेक्टर -10, महेशपुर सेक्टर -21, गांधी चौक कालका, सेक्टर -9, सेक्टर -7 व अलीपुर बरवाला क्षेत्र में एक-एक मामला आया है। इसके अलावा सेक्टर- 26 में दो मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। इन स्थानों को कंटेनमेंट किया गया है। इसके साथ ही एक मामला चंडीगढ़ का भी पॉजिटिव आया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 153 व्यक्तियों के नमूने पॉजिटिव पाए गए जिनमें से 117 कोरोना पॉजिटिव ठीक हो गए, बाकी व्यक्तियों का स्वास्थ्य विभाग द्वारा ईलाज किया जा रहा है। इसके अलावा 63 अन्य जिलों व राज्यों के व्यक्तियों के मामले भी पॉजिटिव हैं। उपायुक्त ने बताया कि जिला के 772 व्यक्तियों को घरों में क्वारंटीन किया गया है। इसके अलावा विदेश से आने वाले 27 व्यक्तियों में से 5 पल्लवी, 14 पार्क रॉयल, 5 सिराज होटल सेक्टर 10 व 3 व्यक्तियों को सूद भवन में क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed