फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Haryana government will make five districts tourism hub

पांच जिले पर्यटन हब में शामिल, पंचकूला के लिए विस्तृत रिपोर्ट तैयार

Fri, 11 Nov 2022 08:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Haryana government will make five districts tourism hub
चंडीगढ़। प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पंचकूला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, फरीदाबाद व कुरुक्षेत्र सहित 5 जिलों को पर्यटन हब में शामिल किया गया है। इसके अलावा पंचकूला जिले में पर्यटन के लिए संरचनात्मक ढांचा तैयार करने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जा रही है। वीरवार को पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार की स्वदेश दर्शन-2.0 योजना के अंतर्गत पर्यटन आधारभूत संरचना के विकास के लिए आयोजित प्रथम राज्य संचालन कमेटी की बैठक की मुख्य सचिव संजीव कौशल ने अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि यह पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यह बेहतर कारगर योजना है। इसके तहत पर्यटन एवं सम्बद्ध बुनियादी ढांचा, पर्यटन सेवाएं, मानव एवं पूंजी विकास, स्थल प्रबंधन एवं प्रोत्साहन आदि पर कार्य किया जाना है। सांस्कृतिक एवं हेरिटेज पर्यटन, साहसिक गतिविधियां, ग्रामीण एवं वेलनेस पर्यटन जैसी सुविधाओं और सेवाओं पर भी कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने कहा कि पंचकूला में मोरनी हिल्स, यादविंद्रा गार्डन, कौशल्या डैम, नाडा साहिब जैसे 55 पर्यटन स्थल हैं। महेंद्रगढ़ व फरीदाबाद जिले को भी इस योजना में शामिल करने के प्रस्ताव को पर्यटन मंत्रालय को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ में माधोगढ़ का किला, बीरबल का छत्ता, जलमहल, ढोसी पर्वत जैसे अनेक प्राचीन स्मारक स्थल हैं जिनको पर्यटन के लिए विकसित किया जा रहा है। फरीदाबाद में ऐतिहासिक सूरजकुंड, दमदमा लेक, अरावली गोल्फ क्लब, सोहना का झरना आदि 17 पर्यटन स्थल हैं। सूरजकुंड में आधुनिक स्तर का विशेष पर्यटन खंड बनाया जाना है। उन्होंने बताया कि स्वदेश दर्शन 1.0 योजना के तहत पर्यावरण पर्यटन, वन्य जीव, बुद्घिष्ठ, अध्यात्मक, पहाड़ी दुर्गम क्षेत्र, तीर्थान्कार आदि स्थलों का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed