Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Hanuman Jayanti celebrated with devotion and enthusiasm at the Sector-16 temple

Panchkula News: सेक्टर-16 मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई हनुमान जयंती

Sun, 08 Nov 2026 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Hanuman Jayanti celebrated with devotion and enthusiasm at the Sector-16 temple
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन और विशेष पूजा-अर्चना से भक्तिमय हुआ माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-16 स्थित मंदिर में हनुमान जयंती का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान के चरणों में शीश नवाया और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ किया। श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ पाठ का श्रवण किया। भजन-कीर्तन और सुंदरकांड की मधुर गूंज से मंदिर परिसर का वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर मां लक्ष्मी, मां सरस्वती और भगवान गणेश की मूर्तियां स्थापित कर विशेष पूजा-अर्चना भी की गई। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को समोसे और जलेबी का प्रसाद वितरित किया गया। सभी ने प्रसाद ग्रहण कर धार्मिक आयोजन में सहभागिता निभाई।
विज्ञापन

धार्मिक आयोजन समाज में एकता का संदेश देते हैं : चंद्र हर्ष गोयल
मुख्य संरक्षक चंद्र हर्ष गोयल ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, एकता और धार्मिक आस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। त्योहारों को मिल-जुलकर मनाने से समाज में सकारात्मकता और आपसी सद्भाव का संदेश जाता है। ऐसे आयोजनों से लोगों को एक-दूसरे के साथ जुड़ने और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed