{"_id":"61ca273af2e5071bd463d52d","slug":"government-withdraws-the-recruitment-of-veterinary-surgeon-for-340-posts-panchkula-news-pkl4374562187","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने वापस ली 340 पदों के लिए निकाली वेटरनरी सर्जन की भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने वापस ली 340 पदों के लिए निकाली वेटरनरी सर्जन की भर्ती
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा लोक सेवा आयोग ने पशुपालन विभाग में निकाली वेटरनरी सर्जन की भर्ती को वापस ले लिया है। 23 नवंबर को एचपीएससी ने 340 पदों के लिए आवेदन मांगे थे। हालांकि, भर्ती विड्रा करने के पीछे कोई तर्क नहीं दिया गया है। याद हो कि इस समय एचपीएससी में नौकरियों के मामले को लेकर विजिलेंस की जांच चल रही है। एचसीएस-प्री और डेंटल सर्जन की भर्तियों में गड़बड़ी के मामले उजागर होने के बाद से एचपीएससी की साख खराब हुई है।
एसआई को जिले आवंटन स्थगित
हाल ही में चयनित पुलिस सब इंस्पेक्टर को जिला आवंटन का कार्य आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है। डीजीपी आफिस ने इस बारे में सभी एसपी और आईजी को पत्र लिखा है। बता दें इस मामले में मुख्य सचिव हरियाणा ने भी 10 एसआई की जांच के लिए संबंधित डीसी को पत्र लिखकर उनकी रिपोर्ट मांगी है। इस भर्ती में आरोप है कि 10 ऐसे चयनित एसआई हैं, जिनके घर में नौकरी है, लेकिन उन्होंने तहसीलदार से हस्ताक्षरित शपथ पत्र दिया है कि उनके घर कोई नौकरी नहीं है।