फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Government will take Kovid-19 patients under the purview of Ayushman

कोविड-19 मरीजों को आयुष्मान के दायरे में लेगी सरकार

Sun, 14 Jun 2020 02:18 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Government will take Kovid-19 patients under the purview of Ayushman
हरियाणा सरकार कोविड-19 मरीजों को आयुष्मान भारत योजना के दायरे में लेने जा रही है। इसके लिए विभाग द्वारा एक्सरसाइज लगभग पूरी कर ली गई है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने भी इस प्रस्ताव पर सहमति दे दी है। इसके साथ ही राज्य स्वास्थ्य अथोर्टी ने इन मरीजों के उपचार पैकेज में 20 प्रतिशत की वृद्घि की है। ताकि ऐसे मरीजों को उत्कृष्ट उपचार मिल सके।
विज्ञापन

स्वास्थ्य महकमे के सूत्रों ने बताया कि राज्य के 22.14 लाख से अधिक लोगों के आयुष्मान भारत के गोल्डन कार्ड बनाए गए हैं, जिनको शत-प्रतिशत आधार से लिंक किया गया है। इसके साथ ही राज्य के 1.12 लाख से अधिक मरीजों का उपचार आयुष्मान भारत योजना के तहत करवाया जा चुका है। जिन पर राज्य सरकार ने अभी तक करीब 135.33 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। इनमें निजी अस्पतालों में उपचार करवाने वाले करीब 90 हजार से अधिक मरीजों पर 107.2 करोड़ तथा सरकारी अस्पतालों के 21815 मरीजों पर 28.1 करोड़ की राशि खर्च की गई है। राज्य में अभी 526 सरकारी एवं निजी अस्पताल हरियाणा सरकार के पैनल पर है, इसके अलावा अन्य अस्पताल भी पैनल पर होने की लाइन में है। अस्पतालों में अब कोविड-19 मरीजों को भी आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed