फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   'Government should issue Corona guidelines'

‘कोरोना संबंधी दिशा-निर्देश जारी करे सरकार’

Fri, 05 Feb 2021 02:08 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
'Government should issue Corona guidelines'
पंचकूला। सीनियर सिटीजन काउंसिल ने हरियाणा सरकार से सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं के लिए कोरोना से संबंधित गाइड लाइन जारी करने की मांग की है। काउंसिल के प्रधान आरपी मल्होत्रा ने बताया कि एमओएच ने हाल ही में एक नोटिफिकेशन जारी कर कोरोना से संबंधित ऐसी सभी पाबंदियों को एक फरवरी से हटा दिया है, जिनसे सामाजिक, धार्मिक और अन्य अवसर पर लोगों के एकत्रित होने का अनुमान होता था। एमओएच के निर्देशानुसार राज्य सरकार अलग से एसओपी गाइडलाइंस जारी कर सकती है।
विज्ञापन

सीनियर सिटीजन काउंसिल के अध्यक्ष आरपी मल्होत्रा ने बताया कि कोरोना अभी गया नहीं है। प्रतिबंध हटाना और जनजीवन को सामान्य पटरी पर लाना सरकार की मजबूरी है। वैक्सीनेशन जन-जन तक पहुंचना भी अभी संभव नहीं है। ऐसे में सतर्कता ही एक मात्र उपाय है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन ने एक फरवरी से पहले ही एसओपी गाइड लाइन जारी कर दी थी, लेकिन हरियाणा और पंजाब सरकार ने ऐसी गाइड लाइन जारी नहीं की है। सीनियर सिटीजन काउंसिल का भवन नवीनीकरण के बाद अब इस्तेमाल के लिए तैयार है। सदस्य भी सामूहिक कार्यक्रम से वंचित हैं। ऐसे में सदस्य अपनी गतिविधियां सामान्य तौर से शुरू करना चाहते हैं, लेकिन बचाव के लिए कौन से कदम उठाने की जिम्मेदारी बनती है। यदि कोई सदस्य प्रबंधन कमेटी के निर्देशों की अवहेलना करता है तो कौन जिम्मेदार होगा। मल्होत्रा ने बताया कि उन्होंने सामान्य अस्पताल से इस संबंध में जानकारी जुटाने की कोशिश की थी। वहां से जवाब मिला कि इस तरह के निर्देश सरकार की तरफ से आते हैं। उपायुक्त से अभी तक कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed