फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Government procurement of paddy will start from September 16 in Punjab

Panchkula News: पंजाब में 16 सितंबर से शुरू होगी धान की सरकारी खरीद

Fri, 12 Sep 2025 07:52 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 07:52 PM IST
विज्ञापन
Government procurement of paddy will start from September 16 in Punjab
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की मंडियों में उपलब्ध करवाई जाएगी चिकित्सीय सुविधा
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने सभी डीसी को दिए मंडियों में विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब में 16 सितंबर से सरकार धान की सरकारी खरीद शुरू कर देगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसका एलान करते हुए सभी जिला उपायुक्तों को 16 सितंबर तक अपने-अपने जिलों की मंडियों में विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
इसके अलावा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की मंडियों में चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। सरकार की ओर से इस बार 190 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद के लिए पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। इस दौरान अनाज भवन में उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मंत्री को बताया गया कि 190 लाख मीट्रिक टन (एलएमटी) धान की खरीद के लिए पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं जबकि भारत सरकार के खाद्य उत्पादन और वितरण मंत्रालय द्वारा 173.13 एलएमटी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रदेश में चावल मिलों की संख्या 5049 है जबकि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2389 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। धान खरीद के लिए 1823 नियमित खरीद केंद्रों को अधिसूचित किया गया है। इसके अलावा, मुफ्त राशन योजना के 1.30 करोड़ लाभार्थियों की ई-क्यूआरसी प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाॅक्स

धान का एक-एक दाना खरीदेंगे : बरसट
चंडीगढ़। पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरस्ट ने दावा किया कि सरकार किसान की धान का एक-एक दाना खरीदेगी। पंजाब मंडी बोर्ड के सचिव आईएएस रामवीर के साथ मिलकर उन्होंने खरीद प्रबंध संबंधी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को मंडियों की सफाई, निर्बाध बिजली आपूर्ति, पीने के पानी की सुविधा, शौचालय और बैठने के लिए छांव समेत व्यापक प्रबंध सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया।

इस दौरान पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन ने सिविल सचिवालय क्लब की ओर से आयोजित दूसरी वार्षिक कर्मचारी क्रिकेट लीग के लिए बोर्ड की क्रिकेट टीम की जर्सी भी लॉन्च की। इसके साथ ही उन्होंने ऑल इंडिया स्टेट एग्रीकल्चरल मार्केटिंग बोर्ड्स टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली पंजाब मंडी बोर्ड क्रिकेट टीम की भी हौसला अफजाई की। टीम की ओर से बरसट और सचिव रामवीर को उपविजेता रहने पर प्राप्त हुई ट्रॉफी भी भेंट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed