फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Government opening schools to open drug dens by closing schools: Hooda

स्कूल बंद कर नशे के अड्डे खोल रही सरकार ः हुड्डा

Sat, 10 Sep 2022 02:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Government opening schools to open drug dens by closing schools: Hooda
चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश की बीजेपी-जेजेपी सरकार स्कूल बंद करने और गांव-गांव में नशे के अड्डे खोलने की नीति पर आगे बढ़ रही है। इस सरकार का मकसद शिक्षा के बजाय नशे को बढ़ावा देना है। हुड्डा का कहना है कि प्रदेश में जिस तेजी से नशे का साम्राज्य फैलता जा रहा है, उससे स्पष्ट है कि सरकार पूरी तरह इसे रोकने में नाकाम है। गांव-गांव तक अवैध नशे ने अपने पैर पसार लिये हैं। हुड्डा ने कहा कि सरकार अब प्रदेशभर में नशा मुक्ति केंद्र खोलने के लिए सर्वे करवा रही है। जबकि उसका पहला काम नशा कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई कर इस काले साम्राज्य पर अंकुश लगाना है। इसका खामियाजा प्रदेश की युवा पीढ़ी और उनके निर्दोष परिवारवालों को भुगतना पड़ रहा है। अकेले सिरसा जिले में सालभर के भीतर नशे की ओवरडोज से 43 लोगों की मौत हो चुकी है। नशे की वजह से आत्महत्या करने के मामले में हरियाणा ने पंजाब और हिमाचल को पीछे छोड़ दिया है। सालभर के भीतर 89 लोगों ने नशे के चलते खुदकुशी की है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आज हरियाणा का युवा देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी झेल रहा है। इसी हताशा के चलते युवा लगातार नशे व अपराध की गिरफ्त में फंस रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed