फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Government machinery should not be misused in Senate elections, rules will be made

सीनेट चुनाव में सरकारी मशीनरी का न हो दुरुपयोग, बनेंगे नियम

Sat, 08 Feb 2020 09:21 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Government machinery should not be misused in Senate elections, rules will be made
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू नहीं की जा सकती। सीनेट के चुनाव की प्रक्रिया आठ से नौ माह तक चलती है। ऐसे में इतनी लंबी आचार संहिता चलने से पीयू का कार्य प्रभावित होगा। इस स्थिति में पीयू आगे नहीं बढ़ पाएगा। यह फैसला सिंडिकेट की शनिवार को हुई बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

सीनेट के चुनाव में आदर्श आचार संहिता लागू करने की मांग उठी थी। सिंडिकेट की विशेष बैठक इसी के लिए बुलाई गई। शनिवार को हुई बैठक में सभी सदस्य एक राय दिखे। बताया कि सीनेट के चुनाव व अन्य चुनाव में काफी अंतर होता है। कोई चुनाव नौ माह से दस माह तक नहीं चलता, लेकिन सीनेट के चुनाव चलते हैं। नौ माह पहले चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करके यदि आचार संहिता लागू कर दी जाएगी तो उसके बाद पीयू में कार्य प्रभावित होते चले जाएंगे। सीनेट का काम पीयू को आगे ले जाना है न कि पीछे धकेलना। इस बात पर सभी सहमत हो गए कि इतनी लंबी आदर्श आचार संहिता लागू नहीं हो सकती। हालांकि यह सुझाव दिया गया कि चुनाव के दौरान कोई मेंबर सरकारी मशीनरी आदि का दुरुपयोग न कर सके, इसके लिए नियम बनाए जाएं। इस पर सभी ने मुहर लगा दी। कुछ अन्य प्रस्ताव भी रखे गए, जिन पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed