{"_id":"6182f2b2412cb1418b54c1d1","slug":"government-approval-for-setting-up-77-police-posts-panchkula-news-pkl4320144102","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा : 77 पुलिस चौकियों की स्थापना को सरकार की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा : 77 पुलिस चौकियों की स्थापना को सरकार की मंजूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। राज्य सरकार ने 77 नई पुलिस चौकियों को सृजित करने की मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके तहत 70 अस्थायी पुलिस चौकियों को स्थायी पुलिस चौकी के रूप में और 7 नई पुलिस चौकियों को राज्य के विभिन्न जिलों में स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा, इन पुलिस चौकियों के संचालन व कार्यान्वयन के लिए 1232 पदों की भी मंजूरी दी गई है।
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि जिन जिलों में इन चौकियों को स्थापित किया जाएगा उसके तहत करनाल में 13 पुलिस चौकी, कैथल में एक पुलिस चौकी, हांसी में पांच पुलिस चौकी, जींद में 9 पुलिस चौकी, नूंह में तीन पुलिस चौकी, सिरसा में 10 पुलिस चौकी, भिवानी में 7 पुलिस पुलिस चौकी, पलवल में एक पुलिस चौकी, चरखी दादरी में तीन पुलिस चौकी, अंबाला में चार पुलिस चौकी, पानीपत में एक पुलिस चौकी, यमुनानगर में 7 पुलिस चौकी, फतेहाबाद में दो पुलिस चौकी, नारनौल में 7 पुलिस चौकी, फरीदाबाद में एक पुलिस चौकी, हिसार में एक पुलिस चौकी, पंचकूला में एक पुलिस चौकी व कुरुक्षेत्र में एक पुलिस चौकी स्थापित होगी।
चौकियों को ये मिलेगा स्टाफ
इसी प्रकार, इन पुलिस चौकियों के संचालन व कार्यान्वयन के लिए 1232 पदों की मंजूरी भी दी गई हैं। इनमें सब-इंस्पेक्टर के 77 पद, एएसआई के 77 पद, हेड कांस्टेबल के 308 पद, कांस्टेबल के 616 पद, स्वीपर के 77 पद और कुक के 77 पद शामिल हैं।
विज्ञापन
राज्य में कानून व्यवस्था में बहुत ज्यादा सुधार हुआ है। राज्य में लोगों की सुरक्षा और सेवा के लिए डायल 112 चालू है। अब इन पुलिस चौकियों की स्थापना से लोगों को और बेहतर पुलिस सेवा प्रदान होगी। - अनिल विज, गृह मंत्री, हरियाणा