फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Good Governance colleagues did commendable work on flagship schemes: Manohar

सुशासन सहयोगियों ने फ्लैगशिप योजनाओं पर सहारनीय कार्य किया ः मनोहर लाल

Mon, 01 Aug 2022 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Good Governance colleagues did commendable work on flagship schemes: Manohar
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगियों के माध्यम से करीब 50 ऐसी योजनाएं एवं कार्यक्रम चलाए जिनका सीधा लाभ प्रदेश के जरूरतमंद व्यक्तियों को मिला है। इसके अलावा इन फ्लैगशिप योजनाओं एवं कार्यक्रमों की देशभर में सराहना भी हुई है। सीएमजीजीए प्रोजेक्ट को भी कई अन्य राज्य अपना रहे हैं, यह भी हरियाणा के लिए गौरव का विषय है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री रविवार को यहां सुशासन सहयोगियों (सीएमजीजीए) के छठे बैच के लघु दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सभी सुशासन सहयोगियों से सीधा संवाद कर उनसे अनुभव साझा किए और उन्हें प्रमाण पत्र भी वितरित किए। मुख्यमंत्री ने सीएमजीजीए की वार्षिक पत्रिका ‘दूरबीन’, सीएमजीजीए के रिसर्च पर आधारित पुस्तिका ‘एन आउट लुक फोर चेंज’ और जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित ‘स्ट्रेंथनिंग वेल्फेयर डिलीवरी इन हरियाणा’ नामक तीन पुस्तकों का विमोचन भी किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव, सीएमजीजीए के प्रोजेक्ट डायरेक्टर और सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीपीपी के माध्यम से जरूरतमंद पात्र को ही लाभ मिले। यह सुनिश्चित करने के लिए इस योजना की मॉनिटरिंग की जाएगी। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत ऋण लेने वाले व्यक्तियों की बैंक गारंटी भी देने का प्रावधान किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भी बैंकों की तर्ज पर हरियाणा सिविल स्कॉर मॉडल अपनाया जाएगा। इसमें सिविल स्कॉर के माध्यम से बैंकों से ऋण सुविधाएं मुहैया करवाने का सिस्टम तैयार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इज आफ लिविंग के कंसेप्ट पर प्रदेश के लोगों का जीवन सरल व सुगम बनाने पर कार्य किया जा रहा है। इससे लोगों का संतुष्टि लेवल बढाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमजीजीए का कार्य राज्य को बनाएगा समर्थ : डॉ. अग्रवाल
सीएमजीजीए के प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. अमित अग्रवाल ने कहा कि पिछले एक वर्ष के दौरान हासिल की गई सीख, तजुर्बा, और योगदान आपके भविष्य की योजनाएं बनाने में मददगार साबित होंगी। सीएमजीजीए ने नागरिक सेवा वितरण से लेकर महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य और पोषण, शिक्षा, स्वच्छता, कौशल और रोजगार जैसे क्षेत्रों में प्रशासन को सर्वश्रेष्ठ बनाने में कुशलता से काम किया है, जो कि राज्य को समर्थ हरियाणा बनाने में मजबूती देगा। इस मौके पर सिसको के तरुण, हीरो मोर्टस कॉर्प से राजेश, अशोका यूनिवर्सिटी के विनित गुप्ता ने भी अपने विचार रखे, कोमल अरोड़ा, यूकोहामा से आशिष शेखर और रवि पाहुजा, राकेश पटेल भी ऑनलाइन जुड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed