फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   gold theft

मालिक के घर से सोना चोरी करने वाला नौकर गिरफ्तार

Thu, 05 Sep 2019 02:06 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
gold theft
चंडीगढ़। सेक्टर-28डी में अपने मालिक के घर से डेढ़ तोले सोना चोरी करने के आरोपी नौकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान नेपाल गांव मनकोट निवासी विष्णु के रूप में हुई है। सेक्टर-28-डी के मकान नंबर-3118 निवासी इंद्रजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनके नौकर विष्णु ने घर से सोने के आठ कड़े चोरी कर लिए हैं। इसके बाद सेक्टर-26 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब उससे सोने के कड़े बरामद करने के लिए पूछताछ कर रही है। उधर, सेक्टर-26 स्थित ट्रांसपोर्ट एरिया से बोलेरो चोरी करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान यूपी के सहारनपुर निवासी मकबूल व बापूधाम कालोनी निवासी नानक सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने बुधवार को आरोपियों को जिला अदालत में पेश उनका दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed