{"_id":"6ac41317498b3ac03606acc5","slug":"gold-bracelet-stolen-from-a-patiala-temple-recovered-during-remand-panchkula-news-c-87-1-pan1011-142259-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: रिमांड के दौरान पटियाला मंदिर में चोरी किया सोने का कंगन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: रिमांड के दौरान पटियाला मंदिर में चोरी किया सोने का कंगन बरामद
विज्ञापन
पंचकूला। श्री माता मनसा देवी मंदिर परिसर स्थित पटियाला मंदिर में भंडारे के दौरान श्रद्धालु की पत्नी के हाथ से सोने का कंगन चोरी करने के मामले में क्राइम ब्रांच-3 ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। टीम ने इंचार्ज राजेश कुमार की अगुवाई में कार्रवाई करते हुए पंजाब निवासी 70 वर्षीय लक्ष्मी कौर और 58 वर्षीय कर्मजीत कौर को जीरकपुर से पकड़ा। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया करीब तीन तोले का सोने का कंगन बरामद कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार सेक्टर-4 निवासी व्यक्ति 26 मार्च को पत्नी के साथ पटियाला मंदिर में भंडारे में शामिल होने पहुंचे थे। भीड़ का फायदा उठाकर आरोपियों ने उनकी पत्नी के हाथ से कंगन चोरी कर लिया। शिकायत के आधार पर एमडीसी थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था। जांच के दौरान दोनों महिलाओं की पहचान होने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर उनके अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। मामले की जांच जारी है।