फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Fraud of 44.5 thousand by pretending to win a car

कार का लालच देकर ठगे 44 हजार रुपये

Sat, 04 Jan 2020 09:06 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
Fraud of 44.5 thousand by pretending to win a car
मनीमाजरा। महिंद्रा एक्स यूवी कार का लालच देकर एक युवक से 44 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने मामले की लिखित शिकायत चंडीगढ़ के एसएसपी से की है।
विज्ञापन

पंचकूला के सकेतड़ी निवासी दुर्गेश ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में लिखा है कि वह मनीमाजरा में एक केमिस्ट शॉप पर कार्य करता है। 31 दिसंबर को उसे मोबाइल नंबर 9779447581 से फोन आया कि वह एक स्कीम के लकी विजेता बने हैं। इसमें उन्होंने 14 लाख 85 हजार रुपये की एक महिंद्रा एक्स यूवी कार जीती है। इसके लिए उन्हें दिए गए अकाउंट नंबर में जमानत राशि के तौर पर 44500 रुपये जमा कराने होंगे। कार के लालच में पीड़ित के द्वारा यह राशि दिए गए अकाउंट नंबर में अलग-अलग चार किश्तों में जमा करा दी। इसके बाद से जिस नंबर से उसे कॉल आई थी, वह नंबर बंद आ रहा है। एसएसपी चंडीगढ़ से पीड़ित ने इस मामले में हस्तक्षेप कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed