फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   fraud of 11.70 lakh rupees

गाड़ी बेचने का झांसा देकर ठगे 11.70 लाख रुपये

Sun, 15 Sep 2019 02:36 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
fraud of 11.70 lakh rupees
सेक्टर-5 स्थित मनसा देवी कांप्लेक्स निवासी संजीव कुमार से 11.70 लाख रुपये की ठगी करने वाले तीन आरोपियों पर पंचकूला पुलिस ने साजिशन धोखाधड़ी समेत आईपीसी की अन्य विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों में मनसा देवी कांप्लेक्स, सेक्टर-5 निवासी कुलदीप राज महाजन, निर्मल महाजन और वनित महाजन हैं। आरोपियों पर थाना मनसा देवी में केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता संजीव कुमार ने आरोपियों से गाड़ी खरीदने के लिए उन्हें उक्त राशि दी थी। लेकिन पैसे लेने के बाद आरोपी टालमटोल करते रहे और फिर न तो संजीव को गाड़ी दी और न ही उनकी रकम लौटाई। इस संबंध में संजीव ने 24 अक्टूबर 2018 को थाना मनसा देवी पुलिस को शिकायत दी थी। लेकिन थाना पुलिस ने लंबे समय तक आरोपियों पर कोई एक्शन नहीं लिया। इस कारण संजीव ने मामले की शिकायत पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों से की। तब जाकर उक्त आरोपियों पर केस दर्ज किया जा सका। फिलहाल पुलिस मामले की आगामी जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed