फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Fourth-fifth students will come to school after 18 months

18 माह बाद स्कूल आएंगे चौथी-पांचवीं के विद्यार्थी, कोराना मानकों का पालन कराते हुए लगाई जाएंगी कक्षाएं

Tue, 31 Aug 2021 10:23 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Fourth-fifth students will come to school after 18 months
चंडीगढ़। हरियाणा में 18 माह बाद चौथी-पांचवीं कक्षा के विद्यार्थी पहली सितंबर से स्कूल आएंगे। कोरोना मानकों का पालन कराते हुए इनकी कक्षाएं लगेंगी। स्कूल आने के लिए अभिभावकों की अनुमति जरूरी है। जो विद्यार्थी स्कूल नहीं आएंगे, उनके लिए ऑनलाइन शिक्षा जारी रहेगी। अधिक संख्या वाले स्कूलों में 50 फीसदी विद्यार्थियों को ही बुलाया गया है।
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी किए हैं कि सभी विद्यार्थी मास्क लगाकर ही स्कूल में आएं। पीने के पानी की बोतल घर से लेकर आनी होगी। सभी स्कूल आते समय या आने के बाद एक-दूसरे से शारीरिक दूरी बनाकर रखेंगे। एक डेस्क पर एक ही विद्यार्थी बैठेगा। सभी विद्यार्थी घर से ही पैन, कॉपी, पेंसिल, शॉपनर, रबड़ और पाठ्यपुस्तक इत्यादि लेकर आएंगे। स्कूल आने के बाद एक-दूसरे से किसी भी वस्तु का आदान-प्रदान नहीं करेंगे।
विज्ञापन

बच्चों के लिए स्कूल में पठन-पाठन का समय सुबह 9 बजे से 12 तक रहेगा। कक्षा 4 और 5 के ही विद्यार्थी स्कूल आएंगे। पहली से तीसरी कक्षा का कोई विद्यार्थी अभी स्कूल नहीं आएगा। यदि अन्य कक्षाओं का कोई विद्यार्थी किसी काम के लिए स्कूल आना चाहता है, तो कक्षा अध्यापक से फोन पर संपर्क करने के बाद ही आ सकेगा। स्कूलों में बच्चों के प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग द्वार बनाए गए हैं। क्लासरूम में भी अलग-अलग दरवाजे हाेंगे। अंदर आते व बाहर जाते समय एक-एक कर विद्यार्थी जाएंगे। स्कूलों को पूरी तरह सैनिटाइज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed