{"_id":"612e5e9e8ebc3e137b641de9","slug":"fourth-fifth-students-will-come-to-school-after-18-months-panchkula-news-pkl425239169","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 माह बाद स्कूल आएंगे चौथी-पांचवीं के विद्यार्थी, कोराना मानकों का पालन कराते हुए लगाई जाएंगी कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 माह बाद स्कूल आएंगे चौथी-पांचवीं के विद्यार्थी, कोराना मानकों का पालन कराते हुए लगाई जाएंगी कक्षाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। हरियाणा में 18 माह बाद चौथी-पांचवीं कक्षा के विद्यार्थी पहली सितंबर से स्कूल आएंगे। कोरोना मानकों का पालन कराते हुए इनकी कक्षाएं लगेंगी। स्कूल आने के लिए अभिभावकों की अनुमति जरूरी है। जो विद्यार्थी स्कूल नहीं आएंगे, उनके लिए ऑनलाइन शिक्षा जारी रहेगी। अधिक संख्या वाले स्कूलों में 50 फीसदी विद्यार्थियों को ही बुलाया गया है।
स्कूल शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी किए हैं कि सभी विद्यार्थी मास्क लगाकर ही स्कूल में आएं। पीने के पानी की बोतल घर से लेकर आनी होगी। सभी स्कूल आते समय या आने के बाद एक-दूसरे से शारीरिक दूरी बनाकर रखेंगे। एक डेस्क पर एक ही विद्यार्थी बैठेगा। सभी विद्यार्थी घर से ही पैन, कॉपी, पेंसिल, शॉपनर, रबड़ और पाठ्यपुस्तक इत्यादि लेकर आएंगे। स्कूल आने के बाद एक-दूसरे से किसी भी वस्तु का आदान-प्रदान नहीं करेंगे।
बच्चों के लिए स्कूल में पठन-पाठन का समय सुबह 9 बजे से 12 तक रहेगा। कक्षा 4 और 5 के ही विद्यार्थी स्कूल आएंगे। पहली से तीसरी कक्षा का कोई विद्यार्थी अभी स्कूल नहीं आएगा। यदि अन्य कक्षाओं का कोई विद्यार्थी किसी काम के लिए स्कूल आना चाहता है, तो कक्षा अध्यापक से फोन पर संपर्क करने के बाद ही आ सकेगा। स्कूलों में बच्चों के प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग द्वार बनाए गए हैं। क्लासरूम में भी अलग-अलग दरवाजे हाेंगे। अंदर आते व बाहर जाते समय एक-एक कर विद्यार्थी जाएंगे। स्कूलों को पूरी तरह सैनिटाइज किया गया है।