फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Four lakh rupees were not returned, hanged

चार लाख रुपये वापस नहीं मिले, लगाई फांसी

Thu, 25 Mar 2021 02:19 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
Four lakh rupees were not returned, hanged
पंचकूला। सेक्टर-20 एप्पल मार्केट स्थित एक दुकान में फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। मृतक शिवप्रकाश के बड़े भाई ओमप्रकाश ने अंग्रेज और अमरजीत पर उसके भाई के चार लाख रुपये नहीं देने का आरोप लगाया है। शिवप्रकाश पंचकूला में अंग्रेज के पास काम करता था। वह टेंट की सिलाई की ठेकेदारी का काम करता था। ओमप्रकाश के अनुसार कई बार मांगने के बावजूद दोनों आरोपियों ने उसके भाई से लिए रुपये नहीं लौटाए थे।
विज्ञापन

सेक्टर-20 एप्पल मार्केट की एक दुकान से शिवप्रकाश गुप्ता का शव मिला था। शव से दुर्गंध उठने के बाद लोगों को इस बारे में पता चला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया था। पुलिस का कहना है कि शिवकुमार की मौत फांसी लगने से हुई है। दूसरी तरफ शिवप्रकाश गुप्ता के भाई ओमप्रकाश गुप्ता निवासी सेक्टर-52 चंडीगढ़ ने आरोप लगाया कि अंग्रेज और अमरजीत के साथ उनका भाई टेंट की सिलाई की ठेेकेदारी का काम करता था। आरोपी अंग्रेज निवासी फतेहपुर पंचकूला और अमरजीत निवासी जीरकपुर से शिवप्रकाश गुप्ता को चार लाख रुपये लेने थे। वर्तमान में शिवप्रकाश गुप्ता अंग्रेज के पास पंचकूला में काम कर रहा था। कई बार मांगने के बाद भी दोनों आरोपियों ने उसके भाई के रुपये नहीं लौटाए थे। तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed