फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Five trains including Vande Bharat, Shatabdi going from Chandigarh railway station were affected

Panchkula News: चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से जाने वाली वंदे भारत, शताब्दी सहित पांच ट्रेनें हुईं प्रभावित

Mon, 11 Mar 2024 03:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Five trains including Vande Bharat, Shatabdi going from Chandigarh railway station were affected
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। एक माह से अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत रहे किसान रविवार को चार घंटे तक लाड़लू रेलवे ट्रैक पर बैठ गए। इससे चंडीगढ़ से अंबाला, कुरूक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, दिल्ली जाने वाली सात ट्रेनों के पहिए थम गए। इससे चलते चंडीगढ़ आने और यहां से जाने वाली ट्रेनों का संचालन शाम चार बजे तक बंद रहा। इस बीच चंडीगढ़ से जाने वाली चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी, वंदेभारत एक्सप्रेस, पश्चिम एक्सप्रेस, अंबाला कैंट एक्सप्रेस स्पेशल, नंगल डैम पैसेंजर ट्रेनें प्रभावित रही।

ये ट्रेनें रही प्रभावित
-गाड़ी संख्या 12046 चंडीगढ़-न्यू दिल्ली शताब्दी का 12:05 पर खुलने का समय है, यह ट्रेन शाम 5:08 मिनट पर रवाना हुई।
-गाड़ी संख्या 22448 वंदे भारत एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 3:25 की बजाय शाम करीब 5: 10 पर रवाना हुई।
-गाड़ी संख्या 12926 पश्चिम एक्सप्रेस चंडीगढ़ से खुलने का समय दिन में 12: 20 है, यह ट्रेन 4: 15 मिनट की देरी से चंडीगढ़ से रवाना हुई।
-गाड़ी संख्या 04568 नंगल डैम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 1: 20 के बजाय चंडीगढ़ से करीब शाम छह बजे खुली।
-गाड़ी संख्या 04570 अंबाला कैंट एक्सप्रेस स्पेशल रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed