फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Five mini covid centers started in the city, 100 beds of oxygen, free treatment facilities

शहर में पांच मिनी कोविड केंद्र शुरू, ऑक्सीजन के 100 बेड, मुफ्त उपचार की सुविधा

Thu, 20 May 2021 02:04 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
Five mini covid centers started in the city, 100 beds of oxygen, free treatment facilities
चंडीगढ़। स्थानीय समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से शहर में पांच मिनी कोविड केयर सेंटर शुरू हो चुके हैं जबकि चार सेंटर अगले कुछ दिनों में तैयार हो जाएंगे। शुरू हो चुके पांचों मिनी कोविड केयर सेंटरों में सामान्य बेड के साथ ऑक्सीजन के भी 100 बेड उपलब्ध हैं। इन सेंटरों में ट्राइसिटी का कोई भी मरीज दाखिल हो सकता है। इन सेंटरों में इलाज के साथ दवाइयां और भोजन मुफ्त होगा। यह बातें चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने सेक्टर-47 के सामुदायिक केंद्र में चंडीगढ़ के रोटरी सेटेलाइट की ओर से बनाए गए मिनी कोविड सेंटर के उद्घाटन के दौरान कही। उन्होंने बताया कि कोरोना के बढ़ते मरीज को देखते हुए प्रशासन ने स्वयंसेवी संगठनों से आगे आने की अपील की थी। शहर के स्वयंसेवी संगठनों ने बहुत ही सकारात्मक रूप से प्रशासन का सहयोग किया और बहुत ही कम समय में शहर में मिनी कोविड सेंटर बना दिए।
विज्ञापन

मनोज परिदा ने रोटेरियंस की सराहना की कि यह जगह आवंटित करने के 5 दिनों के भीतर यहां पर आक्सीजन की सुविधा उपलब्ध करा दी गई। सेंटर में कोरोना पीड़ित मरीजों को दवा, ऑक्सीजन, नर्सिंग देखभाल और भोजन अदि सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। रोटरी सेटेलाइट क्लब चंडीगढ़ की चेयरपर्सन रोटेरियन तनु मेहतानी ने रोटरी के इस प्रयास को आगे आने और समर्थन देने के लिए विभिन्न कारपोरेट, रोटेरियन और यहां तक कि रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन का आभार व्यक्त किया। रोटेरियंस आरके साबू ने कहा कि इस संकट की घड़ी में समाज के लिए कार्य करना उनका नैतिक कर्तव्य है। कार्यक्रम में रोटरी मिनी कोविड सेंटर के प्रभारी आरटीएन डॉ. एमपी सिंह, मिनी कोविड सेंटर के नोडल ऑफिसर यशपाल गर्ग, रोटरी क्लब चंडीगढ़ के पूर्व अध्यक्ष रतन, मनमोहन सिंह कोहली और रोटेरियन बलदेव अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

ऑक्सीजन सप्लाई बाधित न हो, समय-समय पर जांच करें : बदनौर
यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने बुधवार को कोरोना कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रशासक ने कहा कि अस्पतालों के ऑक्सीजन प्लांटों में समय-समय पर जांच की जानी चाहिए, ताकि आक्सीजन की सप्लाई प्रभावित न हो। बैठक में कोविड केयर सेंटरों का प्रबंधन देख रहे अधिकारी यशपाल गर्ग ने बताया कि शहर के अलग-अलग इलाकों में 9 कोविड केयर सेंटरों की स्थापना की स्वीकृति दी गई थी। इनमें से पांच शुरू हो गए हैं और वहां पर मरीज भी भर्ती हो रहे हैं। बैठक में प्रशासक ने यह भी निर्देश दिए कि सभी अस्पतालों और कोविड केयर सेंटरों में मरीजों को ताजा भोजन दिया और उसकी रोजाना गुणवत्ता की जांच की जाए। प्रशासक ने शहर के सभी व्यापारियों और लोगों का कोरोना कर्फ्यू में सहयोग को लेकर आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इस कर्फ्यू के नतीजे भी दिखने शुरू हो गए हैं और शहर में कोरोना का संक्रमण कम हुआ है। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा कोरोना को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा किए गए इंतजाम की सराहना के लिए पीएम का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये सेंटर शुरू, दाखिल किए जा रहे हैं मरीज
स्थान बेड की संख्या
बाल भवन सेक्टर 23 50
इंदिरा हालीडे होम सेक्टर 24 47
डीआरडीओ सेक्टर 38 12
अरबिंदो स्कूल सेक्टर 27 25
सेक्टर 47 कम्युनिटी सेंटर 20
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed