फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Five arrested including drug smuggler Soni, eight kg heroin recovered

Panchkula News: नशा तस्कर सोनी सहित पांच गिरफ्तार, आठ किलो हेरोइन बरामद

Mon, 08 Sep 2025 08:47 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 08:47 PM IST
विज्ञापन
Five arrested including drug smuggler Soni, eight kg heroin recovered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला शहरी पुलिस ने पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें सोनी सिंह उर्फ सोनी, गुरसेवक सिंह, विशालदीप सिंह उर्फ गोला, गुरप्रीत सिंह और अर्शदीप सिंह है। सभी आरोपी अजनाला के हैं। इन तस्करों से पुलिस ने 8.1 किलो हेरोइन बरामद की है।

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि शहर के बाहरी इलाके से नशा तस्कर सोनी सिंह को 150 ग्राम हेरोइन और ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया था। सोनी सिंह के खिलाफ पहले से छह केस दर्ज हैं। वह जून में ही जेल से बाहर आया था। इसके पाकिस्तान में बैठे तस्करों से संबंध हैं। वहां से वह ड्रोन से अलग-अलग समय पर करीब तीस किलो हेरोइन मंगवा चुका है। आरोपी सोनी से पूछताछ के आधार पर उसके साथी गुरसेवक सिंह को नामजद किया गया और उससे 8.037 किलो हेरोइन बरामद की गई। गुरसेवक द्वारा खेप शहर में आगे डिलीवर की जाती थी। उन्होंने कहा कि आगे की जांच के बाद सोनी के इस तस्करी मॉडल के बाकी सक्रिय सदस्यों को नामजद करके गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि इन तस्करों की ओर से खेपों को आगे पहुंचाने के लिए होटलों को तस्करी डंप के रूप में उपयोग किया जाता था। फिलहाल जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed