{"_id":"5d5d99b48ebc3e6c1b288cab","slug":"first-day-of-cycle-sharing-project-pkl-office-news-pkl3481564110","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंचकूलाः 5 घंटे में 200 ने दौड़ाईं 200 साइकिलें, जानिए कैसे मिलेगी और नुकसान पहुंचाया तो जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूलाः 5 घंटे में 200 ने दौड़ाईं 200 साइकिलें, जानिए कैसे मिलेगी और नुकसान पहुंचाया तो जुर्माना
Thu, 22 Aug 2019 11:38 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
अवधेश शुक्ला, अमर उजाला, पंचकूला
अवधेश शुक्ला, अमर उजाला, पंचकूला
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 11:38 AM IST
विज्ञापन
साइकिलिंग की सुविधा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच घंटे में दो सौ से अधिक लोगों ने पब्लिक शेयरिंग साइकिल का मजा लिया। पहले दिन अच्छा रिस्पांस मिलने से याना कंपनी सहित नगर निगम के अधिकारी गदगद हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जैसे ही सेक्टर-1 स्थित रेड बिशप में पब्लिक शेयरिंग साइकिल प्रोजेक्ट को लांच किया शहर में बने अधिकांश साइकिल स्टेशनों पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गए। वहां जितने लोग साइकिल को चलाने वाले थे उससे कहीं ज्यादा साइकिल को देखने के लिए पहुंचे थे। पहले ही साइकिल चलाकर मजा लेने वालों में अधिकांश अमीर लोग थे। सेक्टर-11 पब्लिक शेयरिंग साइकिल स्टेशन पर देखने को मिला कि लोग अपनी लग्जरी गाड़ियों को सड़क किनारे खड़ी करके साइकिल की राइडिंग ले रहे थे।
कंट्रोल से रखी गई साइकिल स्टेशन पर पैनी नजर
नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि पहले दिन प्रत्येक साइकिल स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए पैनी नजर रखी गई। हालांकि कंट्रोल रूम में किसी तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। अधिकारियों ने बताया कि जिस तरह का बुधवार को रिस्पांस मिला है यदि यह ऐसे ही बना रहा तो जल्द ही साइकिल और स्टेशन की संख्या में इजाफा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बाद दोपहर तीन बजे से लेकर रात आठ बजे के बीच 200 से अधिक लोगों ने अपनी साइकिल राइडिंग को पूरा कर लिया था, जबकि 48 लोग साइकिल को लेकर शहर की सड़कों पर घूम रहे थे।
शहरवासियों ने निगम के प्रयास को सराहा
पब्लिक शेयरिंग साइकिल प्रोजेक्ट लांच करने के लिए शहरवासियों ने नगर निगम के प्रशासक राजेश जोगपाल के प्रयास की प्रशंसा की और उन्हें इसके लिए बधाई दी। सेक्टर-20 निवासी राजेश ने साइकिल का मजा लेने के बाद बताया कि इस प्रोजेक्ट से निगम भले ही विज्ञापन के जरिए कमाई करेगा, लेकिन अब एक से दूसरे स्थान पर जाने के लिए न तो ऑटो का इंतजार करना पड़ेगा और न ही जेब ढीली करनी पड़ेगी। वहीं, सेक्टर-11 निवासी कर्णबीर ने कहा कि वह अब पूरे शहर में जब चाहे जहां चाहे बिना किसी रोक-टोक के जा सकता हैं। इस प्रोजेक्ट का एक फायदा ये भी होगा कि शहर तो प्रदूषण मुक्त होगा ही साथ ही लोगों की सेहत में भी सुधार आएगा।

ऐसे कर सकते हैं साइकिल का प्रयोग
पब्लिक शेयरिंग साइकिल का प्रयोग करने के लिए चालक को कुल छह स्टैप से गुजरना होगा। कंपनी ने इसकी जानकारी के लिए ब्रोशर भी जारी किया है। जिसमें बताया कि वे इस साइकिल सुविधा का लाभ कैसे उठा सकते हैं। सबसे पहले व्यक्ति को अपने मोबाइल पर याना एप डाउनलोड करना होगा। दूसरे नंबर पर अपने मोबाइल नंबर का उपयोग कर साइन अप करना होगा। इसके बाद मोबाइल नंबर पर मिलने वाले ओटीपी को दर्ज करना होगा। तीसरे नंबर पर याना एप को खोलना होगा है।
अपने नजदीकी साइकिल स्टेशन से साइकिल प्राप्त करनी होगी। चौथे नंबर पर क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा या फिर स्मार्ट कार्ड स्वाइप करके पेमेंट करें और साइकिल शेयरिंग का मजा लें। पांचवें नंबर पर नजदीकी साइकिल स्टेशन पर साइकिल को पार्क करें और स्वयं लॉक करें। इसके बाद एप में एंड राइड बटन को दबाएं। छठे नंबर पर याना पर दोस्तों को आमंत्रित करके पब्लिक शेयरिंग साइकिल का मुफ्त मजा ले सकते हैं।
साइकिल को नुकसान पहुंचाया तो 25 हजार जुर्माना
निगम अधिकारियों ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति ने साइकिल को नुकसान पहुंचाया तो उसके खिलाफ कानून कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि चोरी करने वाले या फिर नुकसान पहुंचाने वाले को कम से कम 25 हजार रुपये का जुर्माना होगा। इसलिए सुविधा का लाभ उठाएं नुकसान न पहुंचाएं। क्योंकि इस सुविधा का आगाज पब्लिक के लिए किया गया है इसलिए पब्लिक का भी दायित्व है कि वह इसकी हिफाजत करें।