फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Firecracker Factory Operating Under the Guise of a Dairy; Explosive Materials, Including Sulfur and Potash, Recovered

Panchkula News: दूध डेयरी की आड़ में चल रही थी पटाखों की फैक्टरी, गंधक-पोटाश समेत विस्फोटक सामग्री बरामद

Sat, 23 May 2026 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Firecracker Factory Operating Under the Guise of a Dairy; Explosive Materials, Including Sulfur and Potash, Recovered
सीएम फ्लाइंग-सीआईडी का रायपुररानी में छापा, बडोना खुर्द में डेढ़ महीने से चल रहा था अवैध कारोबा
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
रायपुररानी। रायपुररानी क्षेत्र के गांव बडोना खुर्द में दूध डेयरी की आड़ में कथित रूप से संचालित अवैध पटाखा फैक्टरी का शुक्रवार को भंडाफोड़ हो गया। सीएम फ्लाइंग और सीआईडी की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर बड़ी मात्रा में गंधक, पोटाश समेत विस्फोटक सामग्री, तैयार बीड़ी बम्ब और निर्माण में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि फैक्टरी करीब डेढ़ महीने से बिना लाइसेंस संचालित की जा रही थी।
जानकारी के अनुसार गांव बडोना खुर्द में राधा स्वामी सत्संग भवन के पीछे शमशान घाट के नजदीक यह फैक्टरी चलाई जा रही थी। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे संयुक्त टीम ने रेड की, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान अनाज मंडी के पास दो अलग-अलग गोदाम भी मिले, जहां भारी मात्रा में सामान रखा हुआ था।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि फैक्टरी का संचालन हिसार निवासी कपिल चुग कर रहा था, जबकि मौके पर रोहतक निवासी परवीन नामक ठेकेदार मजदूरों से काम करवा रहा था। रेड के दौरान फैक्टरी परिसर में 15 से 20 प्रवासी मजदूर काम करते मिले। टीम ने मजदूरों से पूछताछ कर वहां चल रही गतिविधियों की जानकारी जुटाई। बताया जा रहा है कि मजदूर बीड़ी बम्ब तैयार करने और उनकी पैकिंग के काम में लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छापे के दौरान टीम को गंधक, पोटाश, स्पिरिट, कोयला, पुट्ठी, थिनर और पेपर ट्यूब समेत बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री मिली। इसके अलावा तैयार बीड़ी बम्ब का स्टॉक भी बरामद किया गया। अधिकारियों के अनुसार इन सामग्रियों का इस्तेमाल पटाखे और बीड़ी बम्ब तैयार करने में किया जा रहा था।
जांच में यह भी सामने आया कि मौके पर मौजूद किसी भी व्यक्ति के पास फैक्टरी संचालन या विस्फोटक सामग्री से संबंधित कोई वैध लाइसेंस नहीं था। इसके बाद अधिकारियों ने दस्तावेजों की गहन जांच शुरू कर दी है।
सूचना मिलते ही रायपुररानी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया। वहीं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ रविंद्र कुमार ने फैक्टरी में इस्तेमाल हो रही सामग्री और प्रदूषण संबंधी पहलुओं की जांच की।

संयुक्त टीम की कार्रवाई देर शाम तक जारी रही। अधिकारियों ने बरामद सामग्री का रिकॉर्ड तैयार किया और गोदामों की जांच की। फिलहाल संबंधित विभाग मामले में कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed