फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   File a case against the gas agency owner for giving underweight cylinders

Panchkula News: कम वजन के सिलिंडर देने पर गैस एजेंसी मालिक पर दर्ज करें मामला

Sun, 14 May 2023 01:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
File a case against the gas agency owner for giving underweight cylinders
संवाद न्यूज़ एजेंसीबरवाला। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने शनिवार को सामुदायिक केंद्र बरवाला में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश देकर शिकायतों का मौके पर ही निवारण किया। उन्होंने 114 व्यक्तिगत और सामूहिक समस्याएं सुनी। गुप्ता ने घोषणा की कि दूसरा जनता दरबार सामुदायिक केंद्र सेक्टर 26 पंचकूला और तीसरा जनता दरबार सेक्टर 6 माता मनसा देवी कांप्लेक्स में लगाया जाएगा।
विज्ञापन


गांव बरवाला में गैस सिलेंडर की सप्लाई को लेकर की गई शिकायत पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कुछ गैस एजेंसियों द्वारा उपभोक्ताओं को अंडरवेट सिलेंडर दिए जा रहे हैं जो कि धोखाधड़ी में आता है। उन्होंने जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक को निर्देश दिए कि स्थानीय सरपंच और पुलिस विभाग के कर्मचारियों के साथ गैस सिलेंडर सप्लाई करने वाले वाहनों का महीने में तीन बार निरीक्षण किया जाए और यदि सिलेंडर अंडरवेट पाए जाते हैं तो संबंधित एजेंसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाए। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज करने की बजाए संबंधित गैस एजेंसी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। भवन एवं अन्य कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत पंजीकृत मजदूरों द्वारा लगभग 3-4 वर्षों से बेटियों की कन्यादान राशि और छात्रवृत्ति न मिलने की शिकायत का कड़ा संज्ञान लेकर निर्देश दिये कि अतिरिक्त उपायुक्त इस पूरे मामले की जांच करके जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगी।
विज्ञापन

गांव रिहोड़ में 100-100 गज के प्लाटों और गउशाला के ऊपर से बिजली की हाई टेंशन वायर गुजरने की शिकायत पर उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने के निर्देश दिये। बरवाला के अशोक कुमार ने शिकायत दी कि उन्होंने छह वर्ष पूर्व बिजली का लोड बढ़ाने के लिए आवेदन दिया था और निर्धारित फीस भी जमा करवाई थी परंतु अभी तक बिजली विभाग द्वारा इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस पर अध्यक्ष ने विभाग के संबंधित अधिकारी को प्राथमिकता के आधार पर मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरवाला के वकील सिंह ने ज्ञानचंद गुप्ता को अपनी शिकायत में बताया कि बरवाला-डेराबसी रोड की स्थिति काफी खराब है और कई बार शिकायत देने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इस पर गुप्ता ने लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें) के अधिकारियों को निर्देश दिये कि एक सप्ताह के अंदर-अंदर इस सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू किया जाए ताकि लोगों का आवागमन सुगम हो। गांव बटवाल के लोगों द्वारा सुखदर्शनपुर से रायपुररानी तक सड़क टूटने की शिकायत पर उन्होंने ने सड़क की मरम्मत करने के निर्देश दिये। लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता गौरव जैन ने बताया कि इस सड़क के पैच वर्क का कार्य आगामी 10 दिन में पूरा कर लिया जाएगा।

इस अवसर पर नगर निगम महापौर कुलभूषण गोयल, अतिरिक्त उपायुक्त वर्षा खनगवाल, एसडीएम पंचकूला ममता शर्मा, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त डॉ. ऋचा राठी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गगनदीप सिंह, नगराधीश गौरव चौहान, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजन सिंगला सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि वे एक महीने बाद 13 जून को सामुदायिक केंद्र बरवाला में ही जनता दरबार लगाकर संबंधित अधिकारियों द्वारा शिकायतों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि किसी समस्या का समाधान एक महीने के अंदर-अंदर हो जाता है तो अधिकारी शिकायतकर्ता को आवेदन पत्र पर लिखे दूरभाष नंबर पर संपर्क कर जानकारी दें ताकि जनता का विश्वास सरकार और प्रशासन में और बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed