{"_id":"6132887d8ebc3ea6b4133a0c","slug":"fifty-thousand-looted-by-placing-a-pistol-on-the-forehead-of-the-finance-worker-pkl-office-news-pkl425613024","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंस कर्मी की कनपटी पर पिस्तौल रख लूटे पचास हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनेंस कर्मी की कनपटी पर पिस्तौल रख लूटे पचास हजार
विज्ञापन
रायपुररानी। गांव बागवाला के नजदीक बाइक सवार तीन युवकों ने दिन दिहाडे़ एक फाइनेंस कर्मचारी की कनपटी पर पिस्तौल रख लगभग पचास हजार की नकदी व अन्य जरूरी दस्तावेज से भरा बैग लूट लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जिला यमुनानगर के गांव रामबास खदरी निवासी मोहित पुत्र सुरजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस कंपनी नारायणगढ़ में कार्यरत है। इसी क्षेत्र में पेमेंट एकत्रित करने का कार्य करता है। वीरवार दोपहर लगभग सवा दो बजे बह अपनी बाइक पर पेमेंट के लिए गांव बागवाला जा रहा था कि गांव से एक किलोमीटर पहले कक्कड माजरा की साइड से एक दिल्ली नंबर बाइक पर आए तीन अज्ञात युवकों ने अपनी बाइक उसकी बाइक के आगे लगा रोक लिया व दो युवकों ने पिस्तौल निकाल मेरी पीठ साइड व सामने लगा बैग छीन लिया। इसमें उपभोक्ताओं से एकत्रित किए लगभग पचास हजार की नकदी समेत, बाइक की चाबी, बैंक एटीएम व कई जरूरी दस्तावेज भी थे।
लुटेरों के हौसले बुलंद, पुलिस बनी मूकदर्शक
गृहमंत्री अनिल विज के निर्देश अनुसार पूरे प्रदेश में पुलिस को नए वाहन व जनता की समस्या के लिए स्पेशल 112 नंबर डायल की सुविधा उपलब्ध करवाने के बाद भी पुलिस क्राइम क्षेत्र से नदारद रहती है व सूचना मिलने के बाद भी बहुत देर से पहुंचती है। लोगों ने बताया कि बाइक पर बिना हेलमेट तीन से चार सवारी व भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में आवारा प्रवृति के युवकों की बदमाशी आम बात है, लेकिन पुलिस की नई पुरानी गाड़ियां व कर्मचारी मूकदर्शक बने रहने के कारण चोरों व मनचलों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। दिन प्रतिदिन क्राइम की घटनाएं बढ़ रही हैं। वहीं, क्षेत्र में ट्रैफिक नियमों की अवहेलना पर शिकंजा कसने को लेकर कहीं भी ट्रैफिक पुलिस का न होना भी अपराध को बढ़ावा दे रहा है।