फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Fertilizer vendors' license will be suspended if flaws are found

खामियां मिलने पर निलंबित होगा खाद विक्रेताओं का लाइसेंस

Sun, 31 Oct 2021 02:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 02:51 AM IST
विज्ञापन
Fertilizer vendors' license will be suspended if flaws are found
चंडीगढ़। प्रदेश में डीएपी संकट को मद्देनजर रखते हुए सरकार ने जिलों में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारियों एवं खाद निरीक्षकों को सख्त हिदायतें जारी की हैं। उन्हें सभी खाद विक्रताओं के गोदामों का लगातार निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। कहीं पर भी खाद वितरण, भंडारण एवं बिक्री प्रक्रिया में खामी पाए जाने पर विक्रे ता का लाइसेंस निलंबित किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कड़ी कार्रवाई करने से अफसर बिल्कुल न हिचकिचाएं। खाद निरीक्षक उसकी विस्तृत जांच रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भेजें। किसानों के लिए जिलों में खाद की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। डीएपी की उपलब्धता को लेकर किसान थोड़ा धैर्य रखें और खाद का स्टॉक न करें। आवश्यकता अनुसार ही खाद की खरीद करें। खाद की उपलब्धता बारे विभागीय स्तर पर रबी सीजन के दौरान बिजाई की जाने वाली फसलों के अनुरूप खाद की मांग केंद्र सरकार से की गई है। नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में डीएपी खाद भरपूर मात्रा में उपलब्ध होगी। सरकार ने हर जिले में डीएपी के रैक आवंटित कर दिए हैं। इनकी आपूर्ति किसानों की सुविधा को देखते हुए सीधे जिलों में स्थित सभी कृषि सहकारी समितियों में की जाएगी। इससे किसानों को खाद लेने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed