फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Female agent scam of 47.78 lakh by making fake entry of RD

आरडी की फर्जी एंटी कर महिला एजेंट ने ठगे 47.78.825 रुपये

Tue, 14 Jul 2020 01:57 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Female agent scam of 47.78 lakh by making fake entry of RD
पंचकूला। सेक्टर-8 एमडीजी पंचकूला की एक एमपीकेबीवाई महिला एजेंट ने लोगों की रिकरिंग डिपॉजिट (आरडी) अकाउंट से कुल 47.78 लाख 825 रुपये का घोटाला कर डाला है। इस संबंध में पता लगने पर विभाग ने अपने अपने स्तर पर की जांच की। अब आरोपी महिला एजेंट के खिलाफ पुलिस को शिकायत दे दी है। स्थानीय पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अंबाला पोस्ट आफिस के असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट ने पुलिस को आरोपी महिला एजेंट की पहचान ममता गुप्ता के रूप में बताई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपी ने लोगों की करीब 155 पासबुक में फर्जी एंट्री कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को उन सभी लोगों की जानकारी भी उपलब्ध कराई है, जिनकी पासबुक की आड़ में आरोपी ने फर्जी एंट्री कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी महिला एजेंट ने किन कारणों से सरकारी धन का दुरुपयोग किया और इस घोटाले में उनके अलावा कोई अन्य भी शामिल है या नहीं। इसके अलावा पुलिस ने आरोपी महिला के घपले से संबंधित रिकॉर्ड को भी हासिल कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed