फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   FDA team raided Ms Family Planning Association India

उल्लंघना करने पर दवाइयों के सैंपल लेकर सील की दवा कंपनी

Fri, 20 May 2022 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
FDA team raided Ms Family Planning Association India
पंचकूला। खाद्य एवं औषधि विभाग (एफडीए) की टीम ने वीरवार को हरिपुर स्थित दवा कंपनी मेसर्स फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन इंडिया में छापा मारा। यह कार्रवाई टीम ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के आदेश पर की। इस दौरान खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम को कंपनी में कई तरह की अनियमितताएं मिलीं। टीम ने कई दवाओं के सैंपल लेने के साथ ही दवा कंपनी को फॉर्म-15 के तहत किया सील कर दिया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि डीसीओ परवीन कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ. विकास गुप्ता की टीम ने एमटीपी किट, एलोपैथिक दवाओं की खरीद, बिक्री और उपयोग का निरीक्षण किया। टीम ने इस केंद्र में कंपनी के महाप्रबंधक मनोज कुमार को उपस्थित पाया। वहीं, दूसरी मंजिल पर तलाशी के दौरान एक कमरे में नशीला पदार्थ मिला।
विज्ञापन

मनोज कुमार ने बताया कि यह सिविल सर्जन पंचकूला की ओर से पंजीकृत एमटीपी केंद्र है और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नितिका गोयल, एमबीबीएस यहां अभ्यास कर रही हैं। तलाशी के दौरान परिसर में कई प्रतिबंधित दवाओं का स्टॉक मिला। टीम को मनोज कुमार दवाओं का खरीद रिकॉर्ड पेश नहीं कर सका। डीसीओ परवीन कुमार ने परीक्षण के उद्देश्य से फॉर्म-17 के तहत तीन तरह के नमूने लिए हैं। शेष दवाओं को जब्त करके फॉर्म-15 के तहत सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार नियोजन संघ भारत के नाम खरीद रहा था दवाएं
केंद्र पंजीकृत चिकित्सक के नाम के बजाय परिवार नियोजन संघ भारत के नाम पर दवाओं की खरीद कर रहा है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि सरकार ने नशे में दुरुपयोग होने वाली दवाइयों, अवैध रूप से एमटीपी किट बेचने वालों, नर्सिंग होम्स में अवैध दुकानों और अवैध कार्यों में लिप्त रक्त केंद्रों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। उन्होंने बताया कि हरियाणा की जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed