{"_id":"5d7d563d8ebc3e939d46a0c5","slug":"father-and-son-arrest-pkl-office-news-pkl3506635102","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाईवे के किनारे झुग्गी बनाकर पिता-पुत्र बेचते थे गांजा, दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हाईवे के किनारे झुग्गी बनाकर पिता-पुत्र बेचते थे गांजा, दबोचे
पुलिस की गिरफ्त में 35 किलोग्राम गांजे के नशे समेत अरेस्ट बाप-बेटा।
- फोटो : PKL OFFICE
Link Copied
पंचकूला-यमुनानगर नेशनल हाइवे पर गांव रिहौड़ के पास एक झुग्गी बनाकर गांजा बेचते थे, जिन्हें डिटेक्टिव स्टॉफ ने पुलिस की मदद से दबोच लिया। पुलिस ने एनपीडीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। सेक्टर-25 डिटेक्टिव स्टाफ को सूचना मिली कि सुल्तान पुत्र तारा चंद और उसका लड़का विजय जो कि पंचकूला-शहजादपुर नेशनल हाईवे पर गांव रिहौड़ के पास हाईवे के किनारे झुग्गी बनाकर रह रहे हैं और गांजा बेचने का काम करते हैं। शनिवार को भी वे लोग कस्बा शहजादपुर की तरफ से मेन हाईवे पर बाइक पर सवार होकर गांजा लेकर गांव रिहौड़ के पास आएंगे। इसके बाद पुलिस ने सरकारी गाड़ी को सड़क पर साइड में खड़ी करके कस्बा शहजादपुर से पंचकूला की तरफ से आने वाली सड़क पर नाकाबंदी शुरू कर दी। करीब 15-20 मिनट के बाद शहजादपुर की तरफ से एक बाइक आती दिखाई दी। जब एएसआई ने बाइक चालक को टार्च से बाइक को साइड में रोकने का इशारा किया। बाइक का चालक सामने खड़ी पुलिस पार्टी को देखकर अपने बाइक को धीरे करके एकदम पीछे मोड़ने लगा जिस पर बाइक बंद हो गई। इस दौरान दो लोगों के बीच में एक प्लास्टिक का कट्टा रखा हुआ था, इसमें से 35 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।