फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Farmers will be paid through software for his Crop : Manohar

सॉफ्टवेयर के जरिए होगी किसानों को फसल खरीद की अदायगी : मनोहर

Thu, 25 Mar 2021 01:55 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
Farmers will be paid through software for his Crop : Manohar
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार किसानों को फसल खरीद की अदायगी 48 घंटे के भीतर सुनिश्चित करने में जुट गई है। सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है और पहली अप्रैल से शुरू हो रही खरीद में इसके जरिए ही सीधा किसानों के खाते में पैसा जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि किसानों की फसल खरीद की अदायगी में देरी न हो, ये सुनिश्चित किया जाएगा। राशि भुगतान प्रक्रिया को लेकर सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है। इसकी मदद से इस बार हरियाणा के किसानों के खातों में सीधा राशि जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बार आढ़ती के जरिए अदायगी नहीं होगी। आढ़ती का सारा खर्च और उनकी फीस उनको मिलती रहेगी, लेकिन पेमेंट सीधा किसानों के खाते में होगी। मंडी में जितना काम आढ़ती का है, वह उसे ही करना है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के इस बयान से साफ है कि सरकार फिलहाल आढ़तियों के दबाव में आने वाली नहीं है। प्रदेश व्यापार मंडल ने भले ही इस मामले में अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी हो, लेकिन सरकार के इरादे साफ हैं। उसने नई भुगतान प्रणाली को अपनाने का निर्णय ले लिया है। अब देखना यह है कि आढ़तियों व सरकार के बीच फसल खरीद को लेकर चले आ रहे मामले में अंतत: क्या होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed