फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Eyes on reshuffle in Modi cabinet

मोदी कैबिनेट में फेरबदल को लेकर टिकी नजरें

Wed, 07 Jul 2021 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Eyes on reshuffle in Modi cabinet
चंडीगढ़। मोदी कैबिनेट में होने वाले फेरबदल पर हरियाणा की भागीदारी पर सभी नजरें टिकी हुई हैं। हालांकि, हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह और सिरसा से सांसद सुनीता दुग्गल मंत्री बनने की लॉबिंग में लगे हुए हैं। सूत्रों का दावा है कि इनमें बृजेंद्र सिंह का दावा मजबूत दिख रहा है। बता दें कि हरियाणा की तरफ से केंद्र में फिलहाल 3 मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, कृष्ण पाल गुर्जर और रतन लाल कटारिया हैं। ऐसे में फेरबदल में किसी की लॉटरी लगती है या फिर इन तीनों में से किसी को बदला जाता है। उधर, हरियाणा में चौधरी बीरेंद्र सिंह के बेटे हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह और सिरसा से सांसद सुनीता दुग्गल को मंत्री बनाने की अटकलें चल रही हैं। सुनीता दुग्गल की अगर बात करें, वह जिस कोटे से मंत्री का दावा कर रहीं हैं वहां पहले ही रतन लाल कटारिया मंत्री हैं। वहीं, दूसरी ओर पिछले दिनों मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दिल्ली दौरे के दौरान बीरेंद्र सिंह के आवास पर रात्रि भोज भी किया था। इसे भी मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है। किसान आंदोलन, यूपी में चुनाव और बड़े जाट परिवार से संबंध इन सब पहलुओं को देखते हुए सिंह का दावा मजबूत माना जा रहा है। ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प रहेगा हरियाणा को लेकर किस तरीके का फेरबदल केंद्रीय कैबिनेट में रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed