{"_id":"6091a6a08ebc3e920a5fe6f0","slug":"explosion-mortar-bomb-found-in-kalka-stirred-up-people-army-team-dormant-by-digging-pit-pkl-office-news-pkl412388061","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस्फोट : कालका में मिला मोर्टार का बम, लोगों में मचा हड़कंप, सेना की टीम ने गड्ढा खोदकर किया निष्क्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस्फोट : कालका में मिला मोर्टार का बम, लोगों में मचा हड़कंप, सेना की टीम ने गड्ढा खोदकर किया निष्क्रिय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालका। टगरा कलीराम गांव के गोगा माड़ी के नजदीक एक खाली प्लॉट में सुबह मिले मोर्टार राउंड (बम) को दोपहर बाद दप्पर से पहुंचे सेना के अधिकारी मेजर अजय पांडे की टीम ने धमाका कर निष्क्रिय कर दिया। बम को अन्यत्र ले जाने की स्थिति नहीं बनने के कारण एक घंटे की मशक्कत के बाद खाली प्लॉट में ही गड्ढा कर बम को निष्क्रिय किया गया। पुलिस की सहायता से आसपास के घरों को खाली करवाया गया। घरों की खिड़कियां खुली रखने को कहा गया।
कुछ देर बाद मेजर ने बम को उठाकर गड्ढे में डाला। उसके ऊपर सैंड बैग और मिट्टी से भरे कट्टे रखे। इसके बाद एक जोर का धमाका हुआ और बम निष्क्रिय हो गया। मेजर अजय पांडे ने बताया कि बम मेें करीब एक किलोग्राम बारूद था, यदि कोई अनहोनी हो जाती तो काफी नुकसान हो जाता। उन्होंने बताया कि यह 81 मोर्टार का मिस फायर है। बम के बचे अवशेष को सेना के जवान अपने साथ ले गए। बम निष्क्रिय होने के बाद आसपास के लोगों और पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली है। उधर पुलिस का कहना है कि बम यहां कैसे पहुंचा इसकी जांच की जाएगी।
बम मिलते ही लोगों में दहशत मची
टगरा कलीराम गांव के गोगा माड़ी के नजदीक खाली प्लॉट में मंगलवार को मोर्टार राउंड (बम) मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी जानकारी कालका एसएचओ महावीर सिंह को दी। एसएचओ टीम के साथ मौके पर पहुुंचे और मामले की जानकारी सैन्य अधिकारियों को दी। थोड़ी में लेफ्टिनेंट कर्नल वरुन जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। जिस प्लॉट में मोर्टार राउंड मिला है, पुलिस ने इसके गेट पर ताला जड़ दिया है। इसके अलावा किसी भी अनहोनी से बचने के लिए सेना के जवानों ने बम को सैंड बैग (बालू से भरे बोरे) से ढक दिया है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने दी जानकारी
स्थानीय निवासी दाताराम पुरोहित ने बताया कि सुबह वह दुकान से कुछ सामान लेने जा रहा था। खाली प्लॉट के पास रहने वाले किराएदारों ने उसको बताया कि वहां कुछ पड़ा है। सब देखने पहुंचे तो प्लॉट में बम पड़ा था। इसकी सूचना तुरंत प्लॉट के मालिक को दी गई। रिहायशी क्षेत्र होने के कारण लोगोें में हड़कंप मच गया। दाता राम के अनुसार सेना के जवानों के अनुसार दप्पड़ से विशेषज्ञों का दल मामले की जांच करेगा। एसएचओ कालका महावीर सिंह ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि टगरा कली राम के एक खाली प्लॉट में कोई बम जैसी चीज पड़ी है। मौके पर पहुंच कर देखा तो यह मोर्टार का बम लगा।
इसके बारे में कालका सैन्य क्षेत्र के अधिकारियों को जानकारी दी गई। इसके बाद सेना की एक टीम मौके पर पहुंची। सेना के अधिकारी के अनुसार इस संदर्भ में आगे बात करेंगे और दूसरी टीम आकर बम को डिस्पोज करेगी। बम देखने में पुराना लग रहा है। यह लाइव है या डेड यह सेना के विशेषज्ञ जांच के बाद ही बताएंगे। उनके अनुसार ऐसा लग रहा है कि कोई रात को इसे यहां पर फेंक कर गया है। एसएचओ ने कहा कि इस बारे में आसपास के लोगों से बातचीत की जा रही है। प्लॉट मालिक को भी बुलाया गया है।
81 मोर्टार का है मिस फायर बम
स्थानीय निवासी एवं रिटायर्ड आर्मी अधिकारी बलवंत सिंह ने बताया कि यह 81 मोर्टार का मिस फायर बम है। इसकी मारक क्षमता तीस मीटर तक की है, जब इसे चलाया जाता है तो इसकी 5400 मीटर की रेंज होती है। जहां भी यह गिरता है वहां से तीस मीटर तक सब नष्ट कर देता है। यह पड़ा हुआ भी खतरनाक होता है। इसके अंदर स्प्रिंग होते हैं, जो कई बार काम नही करते, जैसे ही इसको हिलाया जाता है, तो कहीं भी नुकसान कर सकता है। उन्होंने अंदेशा लगाया है कि शरारती तत्व पैसों के लालच में फायरिंग रेंज से सिक्का वगैरह चुगने जाते हैं, उसको सेल करने के लिए कहीं न कहीं घूमते रहते हैं। खरीदार भी डर के मारे इसे लेने से मना कर देते हैं। इसी कारण इसको लाकर यहां रख दिया होगा।