{"_id":"63850f145c5bbf1690228246","slug":"every-square-will-resonate-with-the-verses-of-gita-a-procession-will-come-out-pkl-office-news-pkl469735725","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: हर चौक गीता के श्लोकों से होगा गुंजायमान, निकलेगी शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: हर चौक गीता के श्लोकों से होगा गुंजायमान, निकलेगी शोभायात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। गीता जयंती पर जिला गीतामय नजर आएगा। हर चौक गीता के श्लोकों से गुंजायमान होंगे। डिजिटल स्क्रीन पर गीता के श्लोक नजर आएंगे। 2 से 4 दिसंबर तक सेक्टर-14 के राजकीय कन्या महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी गीता जयंती महोत्सव की नोडल अधिकारी एवं एसडीएम डॉ. ऋचा राठी ने दी। उन्होंने जिला सचिवालय के सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी दिशा-निर्देश दिए।
एसडीएम डॉ. ऋचा राठी ने बताया कि तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के दौरान सेक्टर-7, 8, 5, 6 स्थित गीता चौक मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसे भव्य रूप से सजाया जाएगा। गीता जयंती महोत्सव के दौरान विद्यार्थियों द्वारा किया जाने वाला श्लोकोच्चारण भी विशेष आकर्षण का केंद्र होगा। गीता जयंती महोत्सव के तीसरे और अंतिम दिन 4 दिसंबर की सुबह 11.45 बजे जिले के विभिन्न स्कूलों के 2500 से अधिक विद्यार्थी एक साथ वैश्विक गीता पाठ के साथ जुड़ेंगे।
अष्टादश श्लोकों का उच्चारण करेंगे। महोत्सव के अंतिम दिन श्रीमद्भागवत गीता और भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं पर आधारित नगर शोभायात्रा निकाली जाएगी। पंचकूला के सेक्टर-2 स्थित श्री राम मंदिर से शुरू होने वाली शोभायात्रा विभिन्न सेक्टरों से होकर सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम पर समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ 2 दिसंबर को महायज्ञ से किया जाएगा। महोत्सव के तीनों दिन स्कूलों और कॉलेजों के बच्चों द्वारा गीता पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसमें गीता और महाभारत पर आधारित गीत, भजन, नृत्य के माध्यम से हरियाणा की समृद्ध संस्कृति और विरासत को भलीभांति प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
बच्चों के लिए आयोजित होंगे कार्यक्रम
स्कूली बच्चों के लिए क्विज, पोस्टर, निबंध लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। विजेताओं के पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 3 दिसंबर को श्रीमद्भागवत की शिक्षाओं पर आधारित सेमिनार आयोजित किया जाएगा। इसमें विशेष रूप से हिंदी और संस्कृत के प्राध्यापकों और वक्ताओं द्वारा गीता पर व्याख्यान दिया जाएगा। इस मौके पर तहसीलदार पुन्यदीप शर्मा, तहसीलदार कालका विक्रम सिंगला, डीईओ सतपाल कौशिक, बागवानी विभाग की कार्यकारी अभियंता निधि भारद्वाज, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता विकास लाठर, नायब तहसीलदार हरदेव नेहरा, नायब तहसीलदार अभिनव, ट्रैफिक मैनेजर व्योम शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।