{"_id":"623f73a6868d7b506158ac87","slug":"event-seminar-on-water-and-sanitation-organized-at-darshan-academy-pkl-office-news-pkl445789073","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयोजन : दर्शन अकादमी में ‘पानी और स्वच्छता’ विषय पर सेमिनार आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयोजन : दर्शन अकादमी में ‘पानी और स्वच्छता’ विषय पर सेमिनार आयोजित
विज्ञापन
कालका। विश्व जल दिवस पर रोटरी क्लब पिंजौर हिल्स ने दर्शन अकादमी कालका में ‘पानी और स्वच्छता’ विषय पर सेमिनार आयोजित किया। क्लब प्रवक्ता हिमांशु खोसला ने बताया कि इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों और विद्यार्थियों को छोटे-छोटे उपयोगी उपायों द्वारा जल संरक्षण और स्वच्छता की महत्ता के बारे में जागरूक करना था। रोटरी क्लब की महिला प्रधान शशि गुप्ता ने जल की अनिवार्यता, जल संरक्षण क्यों अनिवार्य है, इन विषयों पर प्रकाश डाला।
इस मौके पर पानी से संबंधित प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया। सभी बच्चों ने जल बचाव की प्रतिज्ञा ली। सचिव रोटेरियन दलजीत मेहरा ने स्वच्छता संबंधी जानकारी के साथ-साथ अपनी निजी स्वच्छता, पालतू जानवरों की, पर्यावरण की, अपने आसपास के कार्यस्थल की और विचारों की स्वच्छता पर भी विचार रखे। प्रिंसिपल दर्शन अकादमी रत्नेश वर्मा ने रोटरी क्लब पिंजौर हिल्स के सदस्यों का सफलतापूर्वक आयोजन के लिए धन्यवाद किया।
अकादमी की को-ऑर्डिनेटर मीनाक्षी, अंजना, नीरज, ममता धीमान, जतिन वत्स भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में 60 बच्चों को रोटरी क्लब की तरफ से सैनिटाइजर वितरित गए। विद्यालय के प्राचार्य रत्नेश वर्मा को स्मृति चिह्न से सम्मानित किया गया।