{"_id":"6a247dcbab0c912f0a0e2d6b","slug":"evening-skin-opd-initiative-fails-patients-return-disappointed-after-2-pm-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-23817-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: शाम की स्किन ओपीडी का दावा फेल, दो बजे बाद मरीज लौट रहे निराश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: शाम की स्किन ओपीडी का दावा फेल, दो बजे बाद मरीज लौट रहे निराश
विज्ञापन
अमर उजाला पड़ताल:
एक जून से शुरू होनी थी शाम की ओपीडी, योजना अब भी कागजों में
रोज 300 मरीजों के बावजूद नहीं मिल रही दोपहर बाद सुविधा
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के दावों के बीच सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल में स्किन (त्वचा रोग) ओपीडी की व्यवस्था सवालों के घेरे में है। एक जून से शाम के समय स्किन ओपीडी शुरू करने की योजना बनाई गई थी, लेकिन यह अब तक धरातल पर नहीं उतर सकी है। हालत यह है कि दोपहर दो बजे के बाद मरीजों को उपचार की सुविधा नहीं मिल रही और उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है।
शनिवार को अमर उजाला की पड़ताल में सामने आया कि स्किन ओपीडी में सुबह के समय मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं। अस्पताल में रोजाना करीब 300 मरीज त्वचा रोग संबंधी उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। वर्तमान में विभाग में दो डीएनबी और दो सीएमओ स्तर के डॉक्टर सेवाएं दे रहे हैं।
डॉक्टरों की संख्या बढ़ने के बाद अस्पताल प्रशासन ने शाम के समय भी स्किन ओपीडी शुरू करने की योजना बनाई थी, लेकिन इसे लागू नहीं किया जा सका। इसके कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
पिंजौर से आए सुरेंद्र कुमार ने बताया कि दोपहर बाद ओपीडी बंद होने के कारण उन्हें उपचार नहीं मिल सका और अब इलाज के लिए दोबारा सुबह आना पड़ेगा। वहीं बरवाला निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि दो बजे के बाद अस्पताल पहुंचने पर पता चलता है कि स्किन ओपीडी बंद हो चुकी है। ऐसे में मजबूरी में निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है।
त्वचा संबंधी कई बीमारियों में तत्काल परामर्श और उपचार की आवश्यकता होती है। शाम के समय ओपीडी नहीं होने से नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को सबसे अधिक दिक्कत उठानी पड़ रही है।
कोट
स्वास्थ्य विभाग की ओर से सिविल अस्पताल में शाम के समय स्किन ओपीडी चलाने की योजना बनाई गई है। इसे जल्द शुरू किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
- आरएस चौहान, पीएमओ, सिविल अस्पताल, सेक्टर-6