फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Employees absconding after selling medicines worth lakhs from private pharma company

निजी फार्मा कंपनी से लाखों की दवाई बेचकर कर्मचारी फरार

Wed, 16 Mar 2022 10:27 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Employees absconding after selling medicines worth lakhs from private pharma company
पंचकूला। निजी फार्मा कंपनी की मालकिन ने सेक्टर -1 स्थित रेड बिशप में कांफ्रेंस कर अपने कर्मचारी पर लाखों के गबन का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी में काम करने वाला कर्मचारी सतीश कुमार पैसे लेकर अचानक कंपनी छोड़कर भाग गया है। उसने 20 हजार नकदी और करीब पांच लाख की दवाइयों के डिब्बे बेचकर पैसे का भुगतान नहीं किया है।
विज्ञापन

टेंजर लाइफ केयर पवीटी लिमिटेड फार्मा कंपनी की मालकिन चेतना चौहान ने बताया कि उनके यहां सतीश कुमार नाम का कर्मचारी 2017 से मल्टी पर्पज वर्कर के तौर पर काम करता था। जब उन्हें पैसे और दवाई के डिब्बे गिनने में कम आए तो उन्होंने सभी चीजों की गिनती की तो इसमें हेरफेर मिला। इसके बाद सतीश कुमार ने अचानक काम में आने से मना कर दिया। स्टाक की जांच करने पर पता चला कि काफी सामान चोरी कर उसने बेच दिया है। उन्होंने इस संबंधी मनीमाजरा थाना व चंडीगढ़ एसएसपी विंडो पर शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed