फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Electric bus: 25 percent passengers traveled for free in three days

इलेक्ट्रिक बस : तीन दिन में 25 फीसदी यात्रियों ने किया फ्री सफर

Mon, 11 Mar 2024 03:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Electric bus: 25 percent passengers traveled for free in three days
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। शहर में चलने वाली पांच इलेक्ट्रिक बसों का सफर मुफ्त होने के बाद भी लोग अभी कम ही दिलचस्पी दिखा रहे हैं। तीन दिन में बसों में केवल 25 फीसदी यात्रियों ने सफर किया है। वर्किंग-डे में ऑफिस आने-जाने का रेस्पांस देखने के बाद ट्रांसपोर्ट विभाग इन बसों को प्रमुखता से चलाएगा। इसके लिए वर्तमान में मुफ्त यात्रा की सौगात दी गई है। एक माह के अंदर पर अन्य रूटों पर बसों का संचालन किया जाएगा।
वर्किंग-डे में पता चलेगी स्थिति
पंचकूला के ट्रैफिक मैनेजर व्योम शर्मा ने बताया कि वर्किंग-डे का ट्रायल देखने के बाद स्थिति पता चलेगी। अभी बस का संचालन छुट्टी के दिनों में हुआ है। इस कारण बस में अभी यात्री कम सफर कर रहे हैं। वर्किंग-डे में यात्रियों की संख्या बढ़ेगी और डिमांड का सर्वे कर बस को इस रूट पर बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही वर्किंग-डे का ट्रायल भी बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


अभी पांचों बसों को इस रूट पर चलाया जा रहा
पंचकूला जीएम अशोक कौशिक ने बताया कि जेबीएम कंपनी की पांच इलेक्ट्रिक बसों को सेक्टर-5 बस स्टैंड से सेक्टर-4, 11, 10, 14-15, 12ए और अन्य रूटों से होकर पटियाला चौक जीरकपुर से सिंहपुरा पहुंच रही हैं। इसी प्रकार वापसी में सिंघपुरा से इन्ही रूटों को कवर कर सेक्टर-5 बस स्टैंड पर पहुंच रही हैं। बस स्टैंड से सेक्टर-2, 5, 7, 8, 9, 10, 11, 17-18 होकर हाउसिंग बोर्ड चौक तक पहुंच रहीं हैं। उन्होंने बताया कि पहली बस सेक्टर-5 बस स्टैंड से सुबह 6.30 बजे और अंतिम बस सिंघपुरा बस स्टैंड से रात 8.45 बजे चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचकूला में तीन दिन से इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है। वर्किंग-डे के ट्रायल को पहले देखा जाएगा। इसके बाद यात्रियों की संख्या को देखकर फैसला लिया जाएगा। -अशोक कौशिक, जीएम, पंचकूला बस स्टैंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed