{"_id":"6ace8f1d2034f32459095ca5","slug":"eight-thousand-rupees-robbed-from-a-bangle-seller-at-knifepoint-panchkula-news-c-87-1-spkl1034-142633-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: चूड़ी विक्रेता से चाकू की नोक पर आठ हजार रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: चूड़ी विक्रेता से चाकू की नोक पर आठ हजार रुपये लूटे
विज्ञापन
तीन बदमाशों ने पेट और हाथ पर किए वार, सेक्टर-6 अस्पताल में चल रहा इलाज
बरवाला। रायावाली-अंबाला मार्ग पर रॉयल पैलेस के पास मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने चूड़ी विक्रेता अमित से चाकू की नोक पर आठ हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने उसके पेट और हाथ पर चाकू से वार किए और फरार हो गए। उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी अमित गांव बतौड़ में किराये पर रहता है और चूड़ियों की फेरी लगाता है। बुधवार शाम वारदात के बाद मकान मालिक बिंदर उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरवाला ले गया। वहां से उसे नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 पंचकूला रेफर कर दिया गया। चौकी प्रभारी गुरपाल सिंह के अनुसार, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अमित के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।