फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   E-rickshaw thief arrested, sent to jail

Panchkula News: ई-रिक्शा चोर गिरफ्तार, भेजा जेल

Tue, 09 Sep 2025 07:08 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 07:08 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw thief arrested, sent to jail
पुलिस ने आरोपी से 20 हजार रुपये किए बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


पंचकूला। पुलिस ने एक ई-रिक्शा चोर को 7 सितंबर को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ने चोरी किए ई-रिक्शा को बैटरी समेत टुकड़ों में तोड़कर अलग-अलग फेरी वाले कबाड़ियों को बेच दिया। पुलिस ने आरोपी से ई-रिक्शा चोरी की रकम से 20 हजार 2 सौ रुपये बरामद किए हैं। आरोपी विशाल पांडे उर्फ चुप्पा (21) निवासी जिला राजौरी जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है और वर्तमान में किराए पर जीरकपुर में रहता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-14 में मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। सोमवार को उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।



पुलिस के अनुसार यह मामला पुलिस चौकी सेक्टर-16 में 9 जून को दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता नासिर निवासी इंदिरा कॉलोनी ने पुलिस को बताया था कि वह ई-रिक्शा चलाता है। 9 जून को उसने अपना ई-रिक्शा राजीव कॉलोनी स्थित सीमेंट पुल के पास खड़ा किया था। कुछ देर बाद लौटने पर उसने देखा कि ई-रिक्शा गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed